किसी की भी सिर्फ इमेज से उसकी पूरी डीटेल्स पता करने का तरीका
क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि किसी की इमेज आपके पास हो और आप उसके बारे में ना जानते हो। ऐसे में आप परेशान हो जाते होंगे। हम अपने इस आर्टिकल में आपको इसकी एक ट्रिक बताने जा रहे हैं। इस तरीके से आप किसी की भी इमेज से उसकी पूरी डीटेल्स पता कर सकते हैं। आइए हम आपको इस आसान तरीके के बारे में बताते हैं।

सबसे पहले आप मोबाइल या कंप्यूटर किसी में भी किसी एक ब्राउज़र को ओपन कर लें। आप चाहे तो क्रोम या मौजिल या किसी भी ब्राउज़र को ओपन कर सकते हैं। उस ब्राउज़र में आप सिर्फ Google लिखकर सर्च करें। उसके बाद जो सबसे ऊपर वाला गूगल का पेज होगा उसे ओपन कर लीजिए। इसके बाद उस गूगल के सर्च इंजन में आपको ऊपर की तरफ एक Image का ऑप्शन दिखाई देगा।
Image से ढूंढे पूरी जानकारी
उस इमेज के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक नया इंटरफेस खुलेगा, जोकि गूगल का ही सर्च इंजन होगा। इस बार गूगल के सर्च इंजन के आने के बाद आपको राइट टॉप कॉर्नर पर मौजूद 3 डॉट पर क्लिक करना है। उसे क्लिक करने के बाद आपको वहां कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Request to desktop site का ऑप्शन मिलेगा।
उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर गूगल का एक नया सर्च इंजन खुलकर सामने आएगा। इस बार के सर्च इंजन में आपको कैमरा और इमेज और वॉयस सर्च का ऑप्शन भी मिल रहा होगा। आपको किसी की पिक्चर्स से उसकी डीटेल्स पता करनी है तो आपको कैमरा वाले आईकॉन पर क्लिक करना होगा।
उसके बाद या तो आप अपने फोन के कैमरा से उसी टाइम पिक्चर क्लिक करके पता कर सकते हैं। या नहीं तो आपको वहां अपलोड करने का ऑप्शन भी मिलेगा। आप उसे क्लिक करके अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर से उस इमेज को अपलोड कर दें, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं। जैसे ही आप पिक्चर को अपलोड करेंगे आपके सामने उस इंसान की पूरी डीटेल्स सामने आ जाएगी।
जिसकी पिक्चर्स आप सर्च करेंगे, उसने अपने बारे में इंटरनेट पर जितनी भी जानकारी या एक्टिविटी अपलोड की होगी वो सभी आपके सामने आ जाएगी। इस तरह से आप किसी की इमेज से ही उसके बारे में बड़ी आसानी से सबकुछ पता कर सकते हैं। अगर आप भी टेक्नोलॉजी से जुड़ी किसी चीज के बारे में कोई टिप्स या ट्रिक्स लेना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट और फेसबुक पेज पर मैसेज करके बता सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








