आसान है विंडो 8 और विंडो 7 पीसी में स्क्रीनशॉट लेना
विंडो पीसी में स्क्रीन शॉट लेना कोई मुश्किल काम नहीं है। फिर चाहे आपके लैपटॉप या फिर पीसी में विंडो 8 ओएस इंस्टॉल हो या फिर विंडो 7 ओएस। इंटरनेट पर स्क्रीनशॉट लेने के लिए कई सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध हैं लेकिन स्क्रीनशॉट लेने के लिए कोई भी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने की कोई जरूरत नहीं पहले से ही आपके पीसी की बोर्ड और लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने के लिए एक बटन लगी होती है। जिसे क्लिक करते ही आप आसानी से स्क्रीन शॉट ले सकते हैं।

विंडो 8 में कैसे लें स्क्रीनशॉट
विंडो 8 में फुल स्क्रीनशॉट लेने के लिए आप प्रिंट स्क्रीन बटन का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने प्रिंटस्क्री इमेज को सेव करना चाहते हैं तो इसके लिए विंडो बटन के साथ प्रिंट स्क्रीन ऑप्शन दबाएं। इससे आप जितने भी प्रिंट स्क्रीन लेंगे वे सभी एक फोल्डर में सेव होते जाएंगे।
- सबसे पहले विंडो बटन को दबाएं।
- इसके बाद प्रिंट स्क्रीन बटन को साथ में दबाएं।
- अब आपके स्क्रीन की फोटो एक इमेज फोल्डर में सेव हो जाएगी।

पढ़ें: मोबाइल डेटा को सेफ रखने के 5 आसान तरीके
विंडो 7 में स्क्रीन शॉट कैसे लें
विंडो 7 में स्क्रीनशॉट लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने पीसी में पेंट टूल ओपेन करना पडेगा क्योंकि प्रिंटस्क्रीन ऑप्शन से आप स्क्रीन का प्रिंट तो ले सकते हैं लेकिन उसे सेव करने के लिए आपको पेंट टूल की मदद लेनी होगी, विंडो 7 में प्रिंटस्क्रीन बटन को दबाने के बाद पेंट टूल में जाकर आपको फोटो पेस्ट करके उसे सेव करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








