ऑनलाइन अपने पासपोर्ट में पता को कैसे बदले ?
अगर आप पासपोर्ट रखते हैं और अपना घर बदल चुके हैं, तो आपको अपने पासपोर्ट पर नए पते की जानकारी अपडेट करना जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि आप पासपोर्ट ऑफिस में चक्कर लगाने की बजाय घर बैठे भी ये काम कर सकते हैं। ऑफलाइन पासपोर्ट में जानकारी अपडेट कराने से ज्यादा आसान ऑनलाइन प्रक्रिया है।
अगर आप भी अपने पासपोर्ट में एड्रेस बदलवाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको बहुत ही आसान स्टेप्स में इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

इसके अलावा हमें कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स कि ज़रुरत होगी, फिर भी आपको कुछ और जानकारी का होना ज़रूरी है जो हम आपको बताने जा रहे हैं, पहली चीज़ इसको बदलवाने कि प्रक्रिया क्या है और इसको बदलवाने में खर्चा कितना आता है.
हमको कौन से डाक्यूमेंट्स की ज़रुरत होगी ?
इससे पहले हम आपको बताएं कि इसकी प्रक्रिया क्या है आपको इसमें उपयोग होने वाले सारे डाक्यूमेंट्स की जानकारी होना ज़रूरी है जो कि प्रक्रिया के दौरान संलग्न किये जाते हैं.
महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स कि सूची :
आपका ओरिजिनल ओल्ड इंडियन पासपोर्ट
ऑनलाइन आवेदन की प्रति (कॉपी) और पेमेंट रिसिप्ट या अगर आपने चालान बनवाया हो तो वो.
अपने पुराने पासपोर्ट के पहले दो पेज और आखिरी के दो पेज पर अपने हस्ताक्षर करने के बाद उसकी प्रति (कॉपी).
इसके अलावा आपके खुद के हस्ताक्षर किये हुए ECR या NON - ECR फॉर्म की प्रति (कॉपी).
आखिरी में आपको खुद के हस्ताक्षर किये हुए ऑब्जरवेशन एंड वैलिडिटी एक्सटेंशन पेज की प्रति (कॉपी).
नवीन पते के प्रमाण के लिए दस्तावजों कि सूची :
यहाँ अब हम आपको बता रहे हैं कि आप कौन - कौन से दस्तवेज़ अपने नवीन पते के रूप में प्रदर्शित कर सकते हैं.
- मतदाता पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- बिजली का बिल
- गैस कनेक्शन बिल
- पानी का बिल
- टेलीफोन बिल
- रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट
- किसी नामी कंपनी के लैटर हेड पर बना हुआ एड्रेस सर्टिफिकेट जहाँ आप काम करते हैं.
- इनकम टैक्स असेसमेंट आर्डर
- अपने माता पिता के पासपोर्ट के पहले और आखिरी पेज की कॉपी (ये केवल उनके लिए जिनकी आयु १८ से कम है)
- अपने पति या पत्नी की पासपोर्ट कि प्रति (पहला और आखिरी पेज , इसके अलावा अपने परिवार कि पूरी जानकारी और आवेदक का हाल ही का पता अपने पति/पत्नी के पते से मिलान होना चाहिए)
- आप अपने बैंक की पासबुक भी दे सकते हैं.
पासपोर्ट में ऑनलाइन एड्रेस बदलने की प्रकिया :
- सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- क्यूंकि आपको इस पर रजिस्टर करना पड़ेगा.
- ये वेबसाइट http://www.passportindia.gov.in/AppOnlineProject/welcomeLink है.
- इस वेबसाइट पर आपको 'एक्सिस्टिंग यूजर' पर लोग इन करना होगा.
- इसके बाद आपको यूजर आई डी और पासवर्ड डालना होगा.
- अगर आप रजिस्टर नही हैं तो आपको न्यू यूजर पर क्लिक करना होगा और रजिस्टर करना होगा.
- अब आपको 'पासपोर्ट ऑफिस' सेलेक्ट करना होगा.
- अब आपको अपनी निजी जानकारी इसमें डालना पड़ेगी.
- अब आपको लोग इन आई डी और पासवर्ड बनाना पड़ेगा.
- अब आप इसमें रजिस्टर कर सकते हैं.
- अब आप एक लिंक प्राप्त करते हैं, इस लिंक पर क्लिक करके आप अपना अकाउंट एक्टिव कर सकते हैं.
- अब आप न्यू पासपोर्ट और पासपोर्ट के रि-इश्यू के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
प्रक्रिया :
पहले आपको पासपोर्ट के री - इशू वाला फॉर्म ऑनलाइन भरना पड़ेगा या एक और विकल्प है जिसमे आपको एक PDF फॉर्म निकलना पड़ेगा और यह ऑफलाइन प्रक्रिया होगी उसको पूरा करना पड़ेगा.
एड्रेस बदलने के लिए आप http://www.passportindia.gov.in/AppOnlineProject/online/downloadEFormStatic इस लिंक पर जा कर डाउनलोड कर सकते हैं.

फिर आपको इस फॉर्म में सारी इनफार्मेशन डालनी पड़ेगी, आपको फॉर्म सबमिट करने से पहले आपको बहुत सावधानी रखनी होगी. जब आपको लगे कि सारी इनफार्मेशन ठीक है तो आप फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं.
पासपोर्ट में एड्रेस बदलने का शुल्क :
अब आपको एक मुख्य जानकारी देनी है, जो कि है इसमें खर्चा कितना होता है.
हम आपको एक चार्ट के ज़रिये शुल्क प्रदर्शित कर रहे हैं.



Click it and Unblock the Notifications








