Home
How to

एंड्रॉयड होमस्क्रीन पर आइकॉन के नाम कैसे बदलें

जैसा की आप जानते हैं कि एंड्रॉयड डिवाइस पर कोई नया ऐप इंस्टॉल करते हैं, तो उस एप का शॉर्टकट एंड्रॉयड की होम स्क्रीन पर अपने डिफ़ॉल्ट नाम और आइकन के साथ बन जाता है। एंड्रॉइड सिस्टम हमें शॉर्टकट्स के नाम को बदलने के लिए कोई विकल्प नहीं देता है।

एंड्रॉयड होमस्क्रीन पर आइकॉन के नाम कैसे बदलें

हालांकि, अब आप एंड्रॉयड की होम स्क्रीन पर आइकन का नाम मनचाही तरह से बदल सकते हैं। बस आपको फॉलो करने है नीचे दिए हुए, कुछ टिप्स। यह प्रोसेस एक शानदार एंड्रॉइड ऐप पर निर्भर करता है, जिससे आप कुछ आसान सेटिंग से एंड्रायड ऐप का नाम बदल सकते हैं। जिसका वर्णन हमने नीचे किया है।

अपने एंड्रॉयड होम स्क्रीन आइकन का नाम बदलने के लिए स्टेप्स:

स्टेप 1. सबसे पहले, डाउनलोड और इनस्टॉल करें Quick Shortcut एप्लिकेशन।

स्टेप 2. इंस्टॉल करने के बाद, ऐप लॉन्च करें, आपको उन ऐप्स की सूची दिखाई देगी जो वर्तमान में आपके डिवाइस पर इनस्टॉल है।

स्टेप 3. अब आपको उस ऐप पर टैप करना होगा जिसका नाम आप बदलना चाहते हैं।

स्टेप 4. अब आप अपनी स्क्रीन पर उस ऐप से सम्बंधित सारी जानकारी देखेंगे और वहां आपको Change the label का विकल्प दिखाई देगा।

स्टेप 5. अब एक पॉपअप दिखाई देगा और आपको वह नाम भरना होगा जिसे आप उस ऐप पर सेट करना चाहते हैं और उसके बाद बस OK पर टैप करें।

स्टेप 6. उस ऐप का शॉर्टकट बनाने के लिए एक Create विकल्प दिखाई देगा, इसके बाद, आपको ऐप ड्रॉवर में उस ऐप को प्रदर्शित करने के लिए रैंकिंग सेट करने की आवश्यकता होगी।

बस! अब आपके होमस्क्रीन पर बदला हुआ नाम दिखाई देगा।

नोवा लॉन्चर का उपयोग करना

नोवा लॉन्चर बेहद आसान और अत्याधुनिक लॉन्चर है। यह कई सुविधाओं के साथ आता है और यह यूज़र्स को आइकन को कस्टमाइज़ करने का ऑप्शन भी देता है जिससे कि यूज़र्स आइकन के नाम को संपादित कर सकते हैं। आइए जानें कि इसका उपयोग कैसे करें।

स्टेप 1. सबसे पहले, आपको अपने एंड्रॉइड स्मार्टफ़ोन पर नोवा लॉन्चर को डाउनलोड करने की आवश्यकता है।

स्टेप 2. आपको एक स्क्रीन दिखाई देगी, जहां आपको "बैकअप" चुनने के लिए कहा जाएगा। इसे जारी रखने के लिए बस "Next" बटन पर टैप करने की आवश्यकता है।

स्टेप 3. अब आपको प्रीसेट चुनने के लिए कहा जाएगा। बस, जारी रखने के लिए "लाइट" या "डार्क" थीम का चयन करें।

स्टेप 4. आपको "drawer style" चुनने के लिए कहा जाएगा। बस, अपनी इच्छा के अनुसार चुनें और जारी रखें।

स्टेप 5. आपके एंड्रॉइड डिवाइस पर नोवा लॉन्चर लागू होने के बाद, होम स्क्रीन पर जाएं। अब वहां से, आपको उस आइकन का चयन करने की आवश्यकता है जिसका नाम आप बदलना चाहते हैं और फिर उस पर लंबे समय तक दबाएं।

स्टेप 6. अब आपको तीन विकल्प "Edit" "Remove" "App Info" दिखाई देंगे। बस, जारी रखने के लिए "Edit" पर टैप करें।

स्टेप 7. अब आपको अपने चुने हुए आइकन के लिए नाम सेट करने के लिए कहा जाएगा। बस, अपनी इच्छा के अनुसार नाम सेट करें।

इसके बाद आपके आइकॉन का नाम आपके मनचाही तरह से बदल जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
As you know that installing a new app on Android device, the shortcut to that app is made on the home screen of Android with its default name and icon. Android system does not give us an option to change the names of shortcuts. However, now you can rename the icon on the Android home screen.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X