Twitter पर 50 कैरेक्टर्स तक ऐसे चेंज करें यूजर नेम
माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर आई है। अब यूजर्स ट्विटर पर अपने पूरे नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्विटर ने हाल ही में यूजर्स नेम की कैरेक्टर लिमिट को बढ़ाकर 50 किया है। यानी अब आप अपने पूरे नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि पहले कैरेक्टर्स लिमिट कम होने की वजह से यूजर्स अक्सर अपने नाम और सरनेम का पूरा इस्तेमाल नहीं कर सकते थे। अगर आप भी इस नए फीचर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको ट्विटर पर अपना नाम को चेंज कर सकते हैं, ये बता रहे हैं।

ट्विटर पर अपना यूजर नाम चेंज करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1-
सबसे पहले अपना ट्विटर अकाउंट लॉगिन करें।
स्टेप 2-
अब दाईं तरफ दिख रहे प्रोफाइल पर क्लिक कर सेटिंग और प्रायवेसी पर क्लिक करें।
स्टेप 3-
यहां आपको यूजर नेम नजर आएगा।
स्टेप 4-
आप 50 कैरेक्टर्स तक का इस्तेमाल कर अपने यूजर नेम को चेंज कर सकते हैं।
स्टेप 5-
यूजर नेम चेंज करने के बाद ओके कर दें। इसके आप आपका यूजर नेम चेंज हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








