मिनटों में चार्ज हो जाएगा स्मार्टफोन, ट्राय कीजिए ये टिप्स
ज्यादातर स्मार्टफोन की बैटरी को चार्ज होने में काफी समय लगता है, जो यूजर्स के लिए काफी परेशान कर देने वाला होता है।
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सबसे बड़ी परेशानी होती है फोन की बैटरी। यूजर्स अक्सर फोन के जल्दी डिस्चार्ज होने और फिर बैटरी के स्लो फुल चार्ज होने की शिकायत करते नजर आते हैं। अगर आप भी अपने फोन के स्लो चार्ज होने से परेशान हैं, तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं। इन टिप्स को फॉलो कर आप भी मिनटों में अपने स्मार्टफोन की बैटरी चार्ज कर सकते हैं।

फ्लाइट मोड-
अगर फोन को क्विक चार्ज करना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने स्मार्टफोन को चार्जिंग पॉइंट में लगाते टाइम इसका फ्लाइट मॉड ऑन करदें। फोन में फ्लाइट मॉड ऑन होते ही कॉल, इन्टरनेट, GPS वगैरह बंद हो जाएंगे और फोन तुरंत चार्ज हो जाएगा।
स्विचऑफ-
फोन की बैटरी को फास्ट चार्ज करने का दूसरा ऑप्शन है कि फोन को चार्ज करते वक्त ऑफ करदें। फोन ऑफ करने पर इसमें मौजूद सभी ऐप और सर्विस बंद हो जाएंगी और ये कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाएगा।
बैटरी सेविंग मोड-
फोन को फास्ट चार्ज करने के लिए तीसरा और सबसे यूजफुल तरीका है कि इसे चार्जिंग पर लगाते समय बैटरी सेविंग मॉड ऑन कर दें। ऐसा करने पर फोन जल्दी चार्ज भी हो जाएगा और आपेक फोन कॉल भी नहीं छूटेंगे।
ओरिजनल चार्जर-
फोन को हमेशा उसके साथ आए ओरिजनल चार्जर से ही चार्ज करना चाहिए। कई बार यूजर्स फोन को किसी भी चार्जर से चार्ज करने लगते हैं। ऐसे में आपके फोन की बैटरी पर इसका असर पड़ता है और फोन स्लो भी चार्ज होता है।
रूम टेंपरेचर-
बहुत ज्यादा गर्म या ठंडे तापमान पर फोन को चार्ज करने पर इसकी बैटरी पर इसका प्रभाव पड़ता है। तेज गर्मी में चार्ज करते वक्त इसका तापमान और बढ़ जाता है और इसे चार्ज होने में और भी ज्यादा समय लगता है।


Click it and Unblock the Notifications








