तूफानी स्पीड में करें अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को चार्ज
इन सिंपल ट्रिक्स से आप अपने स्मार्टफोन को तूफानी स्पीड में चार्ज कर सकते हैं।
स्मार्टफोन और बैटरी की जोड़ी शानदार भी है और जरुरी भी। स्मार्टफोन यूज़र्स सबसे अधिक दिक्कतें फोन की बैटरी को लेकर ही झेलते हैं। खासकर एंड्रायड स्मार्टफोन यूज़र्स। यदि फोन की बैटरी की समस्या को छोड़ भी दें तो एक और दिक्कत जो यूज़र्स को सबसे अधिक होती है वो फोन को जल्दी चार्ज करने की।

कई स्मार्टफोन चार्ज होने में घंटों का समय लगाते हैं। वहीं कई यूज़र्स भी फोन को चार्ज करते हुए स्मार्टफोन पर लगातार कामक अर्ते हैं, जैसे ब्राउज़िंग, चैटिंग व अन्य। ऐसे में फोन के चार्ज होने की प्रोसेस धीमी हो जाती है।
स्मार्टफोन की चार्जिंग को फ़ास्ट करने के लिए इन दिनों स्मार्टफोन निर्माता अपने फोन में चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इनबिल्ट फीचर्स देते हैं। लेकिन सभी फोन में यह फीचर नहीं होता है।
यदि आप भी चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन तूफ़ान की स्पीड में चार्ज हो तो आपको फॉलो करने होंगे ये काम के और बेहद सिंपल ट्रिक्स-
चार्जर का करें इस्तेमाल, यूएसबी पर निर्भर न हों
कई स्मार्टफोन यूज़र्स अपनी सहूलियत के हिसाब से फोन को चार्ज करने के लिए यूएसबी केबल्स और पॉवर बैंक का भी प्रयोग करते हैं। फोन को चार्ज करने के लिए इन सभी का प्रयोग तब करें जब आप वॉल एडाप्टर नहीं इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि चार्जिंग के लिए आप वॉल चार्जर का ही इस्तेमाल करें।
एयरप्लेन मोड ऑन करें
चार्जिंग के दौरान अपने फोन में जितने ज्यादा फंक्शन ऑन रखेंगे, फोन उतने ही धीमें चार्ज होगा। इसलिए फ़ास्ट चार्जिंग चाहिए तो आप एयरप्लेन मोड ऑन कर सकते हैं। यह केवल प्लेन बोर्ड करने के नहीं बल्कि अन्य काम में प्रयोग किया जा सकता है। ऐसा कर आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।
सभी फीचर्स को ऑफ करें जिनका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं
फोन चार्ज करते हुए उन सभी फीचर्स को ऑफ कर दें जिनका इस्तेमाल आप नहीं कर रहे हैं, जैसे वाईफाई, ब्लूटूथ, मोबाइल डाटा व अन्य। इससे आपकी बैटरी खर्च नहीं होगी और फोन जल्दी चार्ज होगा।
ओरिजिनल चार्जर का करें इस्तेमाल
कई बार हम फोन को चार्ज करने की जल्दी में किसी भी अन्य स्मार्टफोन के चार्जर से फोन चार्ज करने लगते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपका फोन जल्दी चार्ज हो और इसकी बैटरी भी ठीक रहे तो फोन के चार्जर का ही इस्तेमाल करें।


Click it and Unblock the Notifications