Home
How to

फोन और टैबलेट की स्‍क्रीन साफ करते समय क्‍या करें क्‍या न करें?

By Rahul

स्‍मार्टफोन और टैबलेट की स्‍क्रीन को साफ करना कोई मुश्‍किल काम नहीं लेकिन इसे सही ढंग से साफ करना कम ही लोगों को आता है। इसके लिए आपको कोई खास किट या लिक्‍विड लेने की जरूरत नहीं बस स्‍क्रीन साफ करते समय कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।

फोन और टैबलेट की स्‍क्रीन में धूल, मिट्टी के अलावा कई तरह की गंदगी लगी रहती है जिसे हम सिफ कपड़े से साफ नहीं कर सकते जैसे गर्मियों में पसीने के दाग, ग्रीस और भी कई चीजें।

इस तरह की गंदगी को साफ करने के लिए आपको कुछ खास तरीके अपनाने होंगे। नीचे दी गई स्‍लाइड में हम आपको बताएंगे कि अपने टैबलेट और स्‍मार्टफोन को घर में ही कैसे साफ करें।

Dont use chemical and water

Dont use chemical and water

स्‍मार्टफोन को बिल्‍कुल ऐसे ही साफ करें जैसे अपने घर में एलसीडी मॉनीटर को साफ करते है, कभी भी स्‍क्रीन को साफ करने के लिए हार्ड केमिकल और पानी का प्रयोग न करें इसके लिए हो सके तो बाजार में कई टेस्‍टेड लिक्‍विड क्‍लीनर उपलब्‍ध है जिनमें से स्‍क्रीन साफ कर सकते हैं।

Home made liquid

Home made liquid

अगर आप बाहर से लिक्‍विड खरीदना नहीं चाहते तो घर में ही 40/60 के रेशियो में अल्‍कोहल और पानी मिलाकर फोन के कीबोर्ड को साफ कर सकते हैं।

Microfiber cloth

Microfiber cloth

अगर स्‍क्रीन में तेल या फिर ग्रीस के निशान हों तो उसे पहले किसी माइक्रोफाइबर कपड़े से अच्‍छी तरह साफ कर लें इसके बाद ही कोई लिक्‍विड डाल कर स्‍क्रीन साफ करें।

Microfiber cloth use

Microfiber cloth use

माइक्रोफाइबर कपड़े को स्‍क्रीन में घुमावदार तरीके से चला कर स्‍क्रीन साफ करें ताकि धूल के छोटे-छोटे कणों से स्‍क्रीन में निशान न पड़े।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X