Home
How to

स्मार्टफोन की जंक फाइल्स अब ऑटोमेटिक होंगी डिलीट

By Neha

स्मार्टफोन यूजर्स अक्सर फोन स्लो होने की शिकायत करते हैं। फोन के स्लो होने की कई वजह हो सकती हैं, जिनमें से मुख्य वजह होती है फोन में कई कैश और जंक फाइल का जमा हो जाना। यूजर्स जब भी अपने फोन में ब्राउजर, सोशल नेटवर्किंग साइट्स, एप्स आदि की जानकारी या डाटा को सेव करते हैं, तो इनके साथ कई जंक और कैश फाइल भी अपने आप स्टोर हो जाती हैं। इसकी वजह से आपका फोन भी स्लो हो जाता है।

स्मार्टफोन की जंक फाइल्स अब ऑटोमेटिक होंगी डिलीट

ऐप करेंगे फोन की स्पीड बूस्ट-

ऐप करेंगे फोन की स्पीड बूस्ट-

अगर आप भी अपने स्लो फोन से परेशान हैं, तो यहां हम आपको तीन ऐसे ऐप बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने फोन का स्टोरेज कैश और जंक फाइल से फ्री करेंगे और आपका फोन फास्ट काम करने लगेगा। ये तीनों ऐप आपको प्ले स्टोर पर मिल जाएंगे और ये पूरी तरह फ्री हैं। आइए जानते हैं इन ऐप्स के बारे में।

पावर क्लिन ऐप-

पावर क्लिन ऐप-

Power Clean एक फ्री ऐप है, जिसे अभी तक 130 मिलियन से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। यह फास्ट, स्मार्ट एंड्रॉयड फोन क्लीनर और बूस्टर एप है। ये ऐप फोन के बैकग्राउंट में बनने वाले जंक फाइल को एक टैप पर क्लिन कर देता है। साथ ही ये ऐप अनइंस्टॉल्ड एपीके फाइल्स को भी डिवाइस से रिमूव करता है। डिवाइस से डुप्लीकेट जंक फोटोज को स्कैन और ऑटो क्लीन करता है। इस ऐप में स्पीड फोन क्लीनर (फास्ट क्लीनिंग इंजन और सुपर फास्ट क्लीनर इंटीग्रेट होता है), फोन का कैशे जंक क्लीयर करना, स्टोरेज क्लीनर और एडवांस मैमोरी क्लीनर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

नॉर्टन क्लीन ऐप-

नॉर्टन क्लीन ऐप-

Norton Clean ऐप फोन में अनइंस्टॉल्ड ऐप्स के कैश फाइल क्लियर करता है। इसके अलावा इसका जंक रिमूवर फीचर फोन की सभी जंक फाइल को डिलिट करता है। इससे फोन का स्टोरेज अपने आप खाली हो जाता है और फोन की स्पीड बूस्ट हो जाती है। इस ऐप में रेसीड्यूल फाइल रिमूव फीचर भी दिया गया है। साथ ही फोन में मैनुअली इंस्टॉल हुई एपीके फाइल्स को भी ये ऐप क्लिन कर देता है।

क्लिन मास्टर-

क्लिन मास्टर-

Clean Master ऐप एंड्रॉइड यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर ऐप है। ये फ्री ऐप है, जो न सिर्फ आपके फोन में मौजूद बेकार की कैश और जंक फाइल डिलीट करता है, बल्कि आपके फोन को वायरस से भी सुरक्षित करता है। इस ऐप में एक खास फीचर दिया गया है, जिसमें यूजर्स अपनी पर्सनल इमेज को भी हाइड और इनक्रिप्ट कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप में प्रोफेशनल क्लीनर फीचर दिया गया है, जिससे फेसबुक, मैसेंजर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम का कैश डेटा क्लीन हो जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
clean up your Android Smartphone by these top 3 apps. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X