अपने कंप्यूटर को जरा सावधानी से साफ करें
आज शायद ही ऐसा कोई घर हो जिसमें पर्सनल कंप्यूटर का प्रयोग न किया जाता हो। अक्सर हम लैपटॉप और पीसी को खरीद तो लेते है मगर उसकी साफ- साफाई का ध्यान नहीं रख पाते। इससे न केवल कंम्प्यूटी की बाहरी सतह खराब होती है बल्कि तकनीकी रूप से भी वह काम करना बंद कर देता है। अगर आप अपने कंप्यूटर की उम्र लंबी करना चाहते है तो उसकी साफ सफाई का ध्यान रखें। पेश है पीसी को साफ रखने के लिए कुछ टिप्स,
सबसे पहले क्या करें
कंप्यूटर को साफ करने से पहले उसमें लगी सभी इलेक्ट्रिक केबल को निकाल दें, भूल कर भी ऑन कंप्यूटर को साफ करने की कोशिश न करें।
पीसी साफ करन से पहले हो सके तो रबर के दस्ताने पहन लें और पैरो के नीचें कोई रबर मैट भी डाल लें जिससे करंट लगने का डर न रहे।
पीसी में धूल पड़ने से वह हीट करने लगता है, इसलिए सबसे पहले उसमें जमी धूल को साफ कॉटन के कपड़े से साफ कर लें।
सबसे पहले क्या करें
ध्यान रहें पीसी को साफ करने वाले कपड़े में तेल या फिर पानी न लगा हो क्योंकि पीसी में तेल लग जाने पर उसमें और धूल जमेगी।
बाहरी सफाई करने के बाद पीसी की अंदरूनी सफाई भी जरूरी है, इसके लिए हो सके तो ब्लोवर या फिर सॉफ्ट ब्रश का प्रयोग करें।
माउस कैसे साफ करें
पीसी के माउस को थोड़ी सावधानी से साफ करना चाहिए क्योंकि इसमें कई तरह की छोटी छोटी की अटैच होती है। माउस को किसी साफ पेपर के ऊपर रब करें इससे माउस के नीचे जमी हुई गंदगी निकल जाएगी और वह स्मूद वर्क करेगा।
समय समय पर पीसी में प्रयोग की जाने वाली एप्लीकेशन को अपडेट करते रहें
अपनी जरूरी फाइलों को सीडी और डीवीडी में सेव करके रखें जिससे पीसी का डेटा करप्ट हो जाने पर दुबारा उसे पीसी में डाल सकें।


Click it and Unblock the Notifications






