Home
How to

व्हाट्सएप पर कैसे शो करें फेक लास्ट सीन (6 सिंपल स्टेप्स)!

By Agrahi

व्हाट्सएप इस समय दुनिया का सबसे पॉपुलर मैसेजिंग एप है। इस एप में यूज़र्स की सहूलियत और सुविधा के अनुसार कई फीचर्स दी गए हैं। हाल ही में एप में एक नया फीचर्स दिया है जिसके जरिए यूज़र्स लो लाइट सेल्फी के फ्रंट फ़्लैश और जिफ़ भेजे जा सकते हैं। व्हाट्सएप का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है।

हालाँकि सोशल मीडिया का बढ़ता क्रेज़ कभी कभी लोगों के लिए काफी नुकसान भी पैदा कर सकता है। जैसे अब व्हाट्सएप के कुछ फीचर्स ही ले लो, इन फीचर्स के चलते यूज़र्स की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। हम बात कर रहे हैं लास्ट सीन की! लास्ट सीन के चक्कर में यूज़र्स को काफी परेशानी झेलनी पड़ जाती है।

मान लीजिए आप व्हाट्सएप पर कुछ काम के लिए सिलसिले में ऑनलाइन आए, लेकिन अपने दोस्त को रिप्लाई करने का समय आपके पास नहीं है तो ऐसे में हो सकता है कि आपकी दोस्ती में खटास आ जाए। साथ ही यदि आप अपने लास्ट सीन को हाईड करते हैं तो आप भी किसी का लास्ट सीन नहीं देख पाएंगे।

आज हम यहां पर आपके लिए आसान और मजेदार ट्रिक लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप व्हाट्सएप पर फेक लास्ट सीन बना सकते हैं।

मैसेज का बैकअप

मैसेज का बैकअप

फेक लास्ट सीन क्रिएट करने से पहले आप अपने व्हाट्सएप मैसेज का बैकअप ले लें। इसके लिए आपको व्हाट्सएप में सेटिंग्स में जाना होगा। फिर चैट सेटिंग्स में जाएं और इसके बाद बैकअप कन्वर्सेशन का ऑप्शन सेलेक्ट करें। बैकअप लेने के बाद अन्य स्टेप्स फॉलो करें।

जीबीव्हाट्सएप+ एपीके एप

जीबीव्हाट्सएप+ एपीके एप

सबसे पहले आपको अपने फोन में जीबीव्हाट्सएप+ एपीके एप डाउनलोड करनी होगी।

व्हाट्सएप का मॉडिफाइड वर्जन

व्हाट्सएप का मॉडिफाइड वर्जन

जीबीव्हाट्सएप+ एपीके व्हाट्सएप का ही मॉडिफाइड वर्जन है। इस एप से लास्ट सीन को फ्रीज़ करने के लिए ओरिजिनल व्हाट्सएप को रिप्लेस करना होगा।

मेनू पर टैप करें

मेनू पर टैप करें

मॉडिफाइड व्हाट्सएप को इंस्टॉल करने के बाद जीबीव्हाट्सएप+ एपीके आइकॉन को खोलें और मेनू पर टैप करें।

प्राइवेसी टैप

प्राइवेसी टैप

आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। इन सभी में से आपको प्राइवेसी टैप पर क्लिक करना होगा। प्राइवेसी में जाने के बाद हाईड ऑनलाइन स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करें।

लास्ट सीन रिकॉर्ड हो जाएगा

लास्ट सीन रिकॉर्ड हो जाएगा

जैसे ही आप हाईड ऑनलाइन स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, यह एप आपका लास्ट सीन रिकॉर्ड कर लेगी और वही टाइम आपके लास्ट सीन के रूप में शो होगा।

Best Mobiles in India

English summary
How to create a fake last seen on whatsapp in 6 simple steps. Read more about this in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X