Home
How to

कैसे बनाएं फेसबुक में शेयर्ड फोटो एल्बम

फेसबुक ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है जिसकी मदद से अब आपके दोस्‍त भी आपकी फोटो एलबम में फोटो शेयर कर सकेंगे। शेयर्ड फोटो एलबम नाम के इस नए फीचर की मदद से आप 50 लोगों को सलेक्‍ट कर सकते हैं जो आपकी एलबम में अपनी फोटो जोड़ सकेंगे। इससे पहले केवल यूजर की अपनी फोटो एलबम एडिट कर सकता था।

फेसबुक एलबम में दूसरे यूजर 200 तक फोटो एलबम में जोड़ सकते हैं। फेसबुक ने अभी शेयर फोटो फीचर कुछ ही लोगों को दिया है। कुछ समय बाद इसे बाकी यूजर भी प्रयोग कर सकेंगे। शेयर फोटो एलबम फीचर की मदद अगर आप अपनी शादी की पार्टी या फिर पिकनिक पार्टी की फोटो ऐड करते हैं तो उस एलबम में आपके दोस्‍त और फैमली मेंबर भी फोटो शेयर कर सकते हैं बशर्ते आपने उन्‍हें फोटो शेयर करने के परमीशन दी हो।

Step 1

Step 1

फोटो एलबम बनाने के लिए सबसे पहले अपने फेसबुक एकाउंट में लॉगइन करें। लॉगइन करने के बाद राइट साइड में बने न्‍यूज फीड के ऊपर प्रोफाइल पेज पर क्लिक करें। प्रोफाइल पेज में जाने के बाद आप फोटो ऑप्‍शन पर क्लिक करें जहां पर किएट एलबम का ऑप्‍शन होगा जिसे सलेक्‍ट करें।

Step 2

Step 2

क्रिएट फोटो एलबम ऑप्‍शन में क्लिक करने के बाद आप जो भी फोटो एलबम में जोड़ना चाहते हैं उसे सलेक्‍ट करें। फोटो सलेक्‍ट करने के बाद पोस्‍ट फोटो बटन पर क्लिक करें।

Step 3

Step 3

फोटो सलेक्‍ट करने के बाद अब आप जिसे इस एलबम में फोटो शेयर करने की परमीशन देना चाहते हैं मेक परमीशन में जाकर उसका नाम जोड़ सकते हैं। भविष्‍य में आपके द्वारा सलेक्‍ट किए गए लोग ही इस फोटो एलबम में दूसरी फोटो जोड़ सकते हैं। 

Step 4

Step 4

अगर आप फोटो एलमब को दोबारा एडिट करना चाहते हैं तो बैक जाकर दोबारा एडिट भी कर सकते हैं। 

 
Best Mobiles in India

English summary
FWE
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X