बिना जीमेल के यूट्यूब पर ऐसे बनाएं अपने कई अकाउंट
इंटरनेट की दुनिया में यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं, जहां आपको हर कैटेगिरी के ढेरों वीडियो मिल जाएंगे। यूट्यूब के जरिए आपको इंटरनेट सेंसेशन से लेकर वायरल वीडियो तक की जानकारी मिल जाएगी। इस समय शायद ही कोई ऐसा इंटरनेट यूजर होगा, जिसे यूट्यूब की जानकारी न हो। यूट्यूब पर कई और फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से यूजर्स यूट्यूब चैनल्स सब्सक्राइव कर सकते हैं और हिस्ट्री देख सकते हैं।

ऐसा करने के लिए यूजर्स को पहले यूट्यूब पर लॉगिन करना होता है, जिसके लिए जीमेल अकाउंट की जरूरत होती है। हालांकि कई लोग प्रायवेसी लीक होने के डर से जीमेल के जरिए लॉगइन करना पसंद नहीं करते हैं। अगर आप भी उन यूजर्स में शामिल हैं, तो यहां हम आपको एक ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप बिना जीमेल अकाउंट के यूट्यूब पर लॉगिन कर सकते हैं और एक से ज्यादा यू्ट्यूब अकाउंट भी बना सकते हैं।
स्टेप 1-
सबसे पहले ये चैक करें कि ब्राउजर में कहीं और से तो आप जीमेल लॉगिन नहीं हैं। इसके बाद यूट्यूब पर जाएं और इसके होमपेज में टॉप राइट पर "Sign in" का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 2-
इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद "More option" पर क्लिक करें।
स्टेप 3-
इसके बाद आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे। यहां "Create account" पर क्लिक करें।
स्टेप 4-
अब यहां आपको "Create your Google Account" ऑप्शन नजर आएगा। इस पेज पर नजर आने वाला फॉर्म गूगल पर जीमेल अकाउंट से अलग होगा। यहां आपको "your email address" की जगह "I would like a new Gmail address" ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको "I prefer to use my current email address" ऑप्शन नजर आएगा। इसमें वही इमेल डालें, जो आप यूट्यूब के लिए यूज करना चाहते हैं। अब नेक्स्ट स्टेप पर क्लिक करें।
स्टेप 5-
यहां आपको "Privacy and Terms" नजर आएगा जिसे "I Agree" कर दें।
स्टेप 6-
अब आपके पास वैरिफिकेशन मेल आएगा। मेल ओपन करें और दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 7-
लिंक पर क्लिक करते ही नया टैब ओपन हो जाएगा। इस नए टैब में आपको एक "Continue to YouTube" बटन नजर आएगा। इस पर क्लिक कर दें।
स्टेप 8-
अब आप उस इमेल के जरिए यूट्यूब पर लॉगिन कर सकते हैं, जिसे आप जीमेल के लिए इस्तेमाल नहीं करते हैं। बता दें कि इस ट्रिक से आप कई यूट्यूब अकाउंट क्रिएट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








