ऐसे नॉर्मल सिम को बनाएं 'माइक्रो सिम'..!
स्मार्टफोन का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। आय दिन तरह के फोन लॉन्च किए जाते हैं, जो कि टेक्नोलॉजी के नजरिए से काफी एडवांस होते हैं। स्टाइल, लुक्स और फीचर इन तीनों पर ही कंपनियां काफी काम करती हैं।
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने की स्मार्टफोन मेकर कंपनियों में होड़ सी मची है। आखिर सब अपने यूजर्स को बेहतर से बेहतर सर्विस देना चाहते हैं। यही कारण है कि इन दिनों अधिकतर फोन में नार्मल सिम नहीं बल्कि माइक्रो सिम या नैनो सिम इस्तेमाल किया जाता है।
आज जब हम नया फोन लेते हैं तो ज्यादातर चांसेज है कि वह एक माइक्रो सिम सपोर्ट करता हो। लेकिन इतनी सी बात के लिए हम मोबाइल शॉप्स के चक्कर काटने पर मजबूर हो जाते हैं। चलिए आज हम आपको बताते है कि एक साधारण सिम को माइक्रो सिम में कैसे बदला जा सकता है-
साइज
साधारण सिम और माइक्रोसिम के साइज में काफी अंतर होता है इसके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि माइक्रोसिम का साइज क्या होता है। माइक्रो 12x15mm होता है यानी 12 मिलीमीटर इसकी लम्बाई होगी और 15 मिली मीटर इसकी चौड़ाई।
निशान लगाएं
अपने साधारण सिम को माइक्रोसिम में बदलने के लिए स्केल की मदद से सिम में 12x15mm का निशान लगा लीजिए। ध्यान रहे सिम में लगी कॉपर प्लेट को कोई नुकसान न पहुंचे क्योंकि वहीं मैन सिम होता है बाकी हिस्से में प्लास्टिक मैटेरियल होता है।
सिम को कैसे काटें
निशान लग जाने के बाद सिम को अच्छी कैंची से काटें। कैंची निशान लगी हुईं जगह पर ही रखें।
सिम कटर
अगर आपको लगता है घर में आप ये सिम नहीं काट पाएंगे तो बाजार में जाकर आप अपना सिम कटवा सकते हैं इसमें लिए दुकानदार 30 से 40 रुपए तक लेते हैं। इसके लिए वे सिम कटर का प्रयोग करते हैं जो देखने में स्टेपलर की तरह लगता है।
माइक्रोसिम से साधारण सिम
अगर आपको माइक्रोसिम किसी साधारण सिम स्लॉट में लगाना है तो इसके लिए बाजार में सिम एडॉप्टर आप खरीद सकते हैं इन एडाप्टर में कई तरह के सिम साइज एडाप्टर रहते हैं जिसमें आप अपना माइक्रोसिम लगाकर साधारण सिम की तरह प्रयोग कर सकते हैं।
अन्य टेक न्यूज़
हिंदी गिज़बॉट
ऐसी ही अन्य टेक न्यूज़ के लिए पढ़ें हिंदी गिज़बॉट और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज!


Click it and Unblock the Notifications








