Home
How to

नहीं चाहिए कोई सेवा तो ऐसे बंद करवाएं जियो का नंबर

रिलायंस जियो का नंबर ऐसे करवा सकते हैं बंद

By Agrahi

रिलायंस जियो अब फ्री नहीं रहा, जियो की सेवा के लिए 1 अप्रैल से यूज़र्स को रिचार्ज का सहारा लेना पड़ेगा। इसके लिए रिलायंस जियो ने प्राइम मेंबरशिप से लेकर प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान्स भी पेश किए हैं। जियो की प्राइम मेंबरशिप के लिए यूज़र्स को 31 मार्च से पहले सब्सक्राइब कराना होगा, मेंबरशिप यूज़र्स को केवल 99 रुपए में 1 साल के लिए मिलती है।

नहीं चाहिए कोई सेवा तो ऐसे बंद करवाएं जियो का नंबर

जियो के उन यूज़र्स को जिन्हें प्राइम मेंबरशिप नहीं चाहिए वह प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान से कॉलिंग और डाटा की सुविधा पा सकते हैं। लेकिन यदि आपको कोई भी ऑफर नहीं चाहिए और आप अपने रिलायंस जियो के नंबर को बंद कराना चाहते हैं तो आपको करना होगा यह साधारण सा काम।

नहीं चाहिए कोई सेवा तो ऐसे बंद करवाएं जियो का नंबर

जियो के प्रीपेड यूज़र्स यदि जियो की सेवा नहीं चाहते हैं, और चाहते हैं कि फोन नंबर अब बंद हो जाए तो इसके लिए एक आसान तरीका है। यूज़र्स न ही कोई प्लान लें न कोई रिचार्ज करवाएं। ऐसा करने से 90 दिनों में ही आपका फोन नंबर बंद हो जाएगा।

यदि आप इतना लंबा इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो आप अपने पास के रिलायंस जियो स्टोर पर जाकर इसे बंद करवा सकते हैं।

नहीं चाहिए कोई सेवा तो ऐसे बंद करवाएं जियो का नंबर

यदि आप नहीं जानते हैं कि आपका फोन पोस्टपेड है या प्रीपेड तो इसकी जानकारी आप मायजियो एप पर जा भी ले सकते हैं। इसमें आप साइन इन करें। आपको मेनू मिलेगा, जिसके बांए ओर स्वाइप करने पर आप माय प्लान्स पर टैप करें। आपके नंबर की आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to deactivate reliance jio number. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X