Home
How to

इन स्टेप्स को फॉलोकर फोन से हटाएं डुप्लीकेट कॉन्टेक्ट

स्मार्टफोन यूजर्स अक्सर फोन में मौजूद डुप्लीकेट कॉन्टेक्ट्स से परेशान होते हैं। कॉन्टेक्ट लिस्ट में डुप्लीकेट कॉन्टेक्ट्स बन जाने पर जब भी आप कोई नाम सर्च करते हैं, तो एक नाम से ही दो या तीन कॉन्टेक्ट्स निकल आते हैं। ज्यादातर यूजर्स को इसकी जानकारी भी नहीं होती है, कि ये कैसे क्रिएट होते हैं। दरअसल ऐसा तब होता है, जब हम फोन चेंज करते हैं और कॉन्टेक्ट नंबर को सिम में कॉपी कर ई-मेल आईडी से सिंक कर देते हैं। ऐसा करने पर फोन में मौजूद कॉन्टेक्ट 2-4 बार दिखने लगते हैं।

इन स्टेप्स को फॉलोकर फोन से हटाएं डुप्लीकेट कॉन्टेक्ट

यहां हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलोकर आप डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट हटा सकते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि इसे करने के दो तरीके है।

Simpler Merge Duplicates

Simpler Merge Duplicates

ऐप के जरिए कॉन्टेक्ट्स हटाने के लिए प्ले-स्टोर से Simpler Merge Duplicates ऐप डाउनलोड करें। अब ऐप को ओपन करते ही फोन में मौजूद सभी कॉन्टेक्ट स्कैन हो जाएंगे।

#2

#2

अब आपको फोन के सभी कॉन्टेक्ट इस ऐप में डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट के साथ दिखेंगे। अब मर्ज merge के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सभी डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट डिलीट हो जाएंगे और ओरिजिनल कॉन्टेक्ट बच जाएंगे।

#3

#3

अगर जीमेल के जरिए डुप्लीकेट कॉन्टेक्ट हटाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले जीमेल लॉगिन करें और मेल में गूगल के नीचे दिख रहे Mail पर क्लिक करें। अब आपको Contacts दिखेगा। इस पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही आपके सारे कॉन्टेक्ट नंबर सामने आ जाएंगे।

#4

#4

अब आपको Find Duplicates का ऑप्शन मिलेगा। इसके बाद डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट पर क्लिक करके आप उन्हें डिलीट कर सकते हैं। आप इन्हें मर्ज भी कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
follow these tips to delete duplicate contacts from smartphone. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X