क्या आप अपने पीसी में इंस्टॉल सॉफ्टवेयर अनइंस्टॉल करना चाहते हैं?
कंप्यूटर पर इंटरनेट का प्रयोग करने के दौरान हम कई ऐसे प्रोग्राम इंस्टॉल कर लेते हैं जिनकी बाद में कोई भी जरूरत नहीं पड़ती। धीरे-धीरे इन प्रोग्राम और सॉफ्टवेयर की संख्या इतनी अधिक हो जाती है कि ये हमारे कंप्यूटर की स्पीड कम कर देते हैं साथ ही पीसी हैंग होने लगता है।
ऐसे में इन फालतू के सॉफ्टवेयरों को रिमूव करने के लिए अक्सर हम इन्हें डेस्कटॉप से डिलीट कर देते हैं या फिर प्रोग्राम फाइल में जाकर डिलीट कर देते हैं मगर ऐसा करने से इन सॉफ्टवेयर की फाइल कंप्यूटर से पूरी तरह से डिलीट नहीं होती है। हम आपको कंप्यूटर से अनवांटेड फाइल यानी जिन फाइलों की जरूरत नहीं है उन्हें कंप्यूटर से डिलीट करने का तरीका बताएंगे। जिससे आप अपने पीसी की स्पीड और स्पेस दोनों बढ़ जाएंगे।
पहला स्टेप
कंप्यूटर में लेफ्ट यानी उलटी तरफ दिए गए स्टार्ट विंडो पर क्लिक कर स्टार्ट मीनू में कंट्रोल पैनल ऑप्शन चूज करें।
दूसरा स्टेप
कंट्रोल पैनल में ऐड और रिमूव ऑप्शन चूज करें
तीसरा स्टेप
ऑप्शन चूज करने पर आपके कंप्यूटर में इंस्टॉल सभी प्रोग्राम की लिस्ट आ जाएगी जिस प्रोग्राम को अनइंस्टॉल करना है उसे उसे सलेक्ट कर लें।
चौथा स्टेप
प्रोग्राम सलेक्ट करते ही चेंज और रिमूव का ऑप्शन आपको चूज करना होगा जिसमें से रिमूव ऑप्शन पर क्लिक करें, स्क्रीन में एक प्राग्राम अनइंस्टॉन विजार्ड खूल कर आएगा जिसमें नेक्ट ऑप्शन चूज करने पर कंप्यूटर में इंस्टॉल प्रोग्राम अनइंस्टॉल हो जाएगा।
पांचवा स्टेप
प्रोग्राम रिमूव हो जाने के बाद एक बार कंप्यूटर रीस्टार्ट कर लें जिससे कंप्यूटर ऑटोमेकि सभी सेटिंग कर लें ।


Click it and Unblock the Notifications







