ट्रू कॉलर पर शेयर हो रही है जानकारी, रिमूव करें अपना नंबर!
ट्रू कॉलर एप से किसी नंबर के जरिए उस व्यक्ति तक पहुँचा जा सकता है। ट्रू कॉलर एप आपको अंजान नंबर से आने वाले कॉल की भी जानकारी देती है। नंबर किसका है, और कॉल कहाँ से आ रही है, यह सभी जानकारी आपको इस एप पर पर मिल जाती है। लेकिन कई बार इन जानकारियों का गलत इस्तमाल भी किया जाता है। और आपको अंजान नंबर आने वाली अनचाही कॉल्स परेशान करने लगती हैं। ऐसे में ट्रू कॉलर से अपना नंबर हटा देना ही सही होता है।
तो यदि आपकी पर्सनल इनफार्मेशन ट्रू कॉलर पर शेयर हो रही है, और आप इससे परेशान हैं तो आप अपना नंबर इस एप से हटा भी सकते हैं। ट्रू कॉलर से नंबर हटाने के लिए फॉलो करें नीचे स्लाइडर में दिए ये स्टेप्स।
#1 step
एप खोलें> ऊपर बाएं किनारे पर दिया पीपल आइकॉन पर टैप करें > सेटिंग में जाएं> अबाउट पर जाएं> डीएक्टिवेट अकाउंट यह प्रक्रिया iOS के लिए भी लगभग सामान है।
#2 step
यदि आप अपना नंबर इस एप से अनलिस्ट करना चाहते हैं तो ट्रू कॉलर की वेबसाइट पर जाकर अनलिस्टिंग पेज पर क्लिक करें।
#3 step
अपना मोबाइल नंबर अपने सही कंट्री कोड के साथ यहाँ पर भरें।
#4 step
अब अपने नंबर को एप से अनलिस्ट करने का कारण बताएं।
#5 step
अंत में ट्रू कॉलर आपको एक वेरिफिकेशन कोड देगा, जिसे टाइप कर आप प्रक्रीया को पूरा कर सकते हैं। आपका नंबर लिस्ट से हटाने के लिए एप 24 घंटे तक का समय ले सकता है


Click it and Unblock the Notifications








