Home
How to

गूगल क्रोम नोटिफिकेशन से हैं परेशान, तो ऐसे करें इन्हें बंद

By Devesh Jha

जब से हमारे कंप्यूटर, मोबाइल और डेक्सटॉप पर गूगल क्रोम ने दस्तक दी है तब से तमाम वेबसाइट्स ने हमें परेशान करना भी शुरू कर दिया है। आप क्रोम में अपनी जी मेल आईडी रजिस्टर्ड करने के बाद किसी भी प्रकार की सर्च करने के लिए क्रोम का उपयोग करते हैं।

क्रोम की वजह से आपको कहीं भी किसी भी चीज की जानकारी बड़ी आसानी से इंटरनेट के माध्यम से मिल जाती है। जिस तरह से आप को गूगल क्रोम के माध्यम से सभी चीजों की जानकारी बड़ी आसानी से मिल जाती है, ठीक उसी तरह दूसरी वेब साइट भी आप तक अपनी जानकारी पहुंचाने के लिए क्रोम का इस्तेमाल करती है।

आप जब भी गूगल क्रोम को अपने डेक्सटॉप या लेपटॉप में खोलते हैं वैसे ही आपके पास बहुत सारे नोटिफिकेशन आने लगते हैं।

गूगल क्रोम नोटिफिकेशन से हैं परेशान, तो ऐसे करें इन्हें बंद

हालांकि सभी वेब साइट की सभी नोटिफिकेशन को हम खराब नहीं कह सकते हैं। हमे कई वेबसाइट के लगातार नोटिफिकेशन की वजह से देश-दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी मिलती रहती है। वहीं कुछ वेब साइट नोटिफिकेशन के नाम पर अजीबो-गरीब पॉप-अप नोटिफिकेशन भेजते हैं जिनका आपको कोई काम नहीं होता है। आप डेक्सटॉप ओपन करने के बाद जैसे ही इंटरनेट खोलेंगे, ये सभी नोटिफिकेशन आपके स्क्रीन पर आने लगेंगी।

WhatsApp's new feature, Swtich from voice call to video call

ये सभी नोटिफिकेशन अलग-अलग वेब साइट की होती जो आप तक अपनी नई और नवीनतम जानकारियां पहुंचाने के लिए देती हैं। इस वजह से कई बार आप किसी जरूरी काम के बीच में डिस्टरबेंस महसूस करते हैं। ऐसे में आप नहीं चाहचे कि क्रोम के जरिए आपके डेक्सटॉप पर ऐसी नोटिफिकेशन आएं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे गूगल के क्रोम के जरिए आने वाले फालतू नोटिफिकेशन को बंद कर सकते हैं।

स्टेप 1:

स्टेप 1:

आपको प्राप्त होने वाले पॉप-अप पर एक सेटिंग आइकन दिखाई देगा, जो आमतौर पर आपकी स्क्रीन के दाएं कोने पर दिखाई देता है। उस सेटिंग बटन पर क्लिक करें।

इसके अलावा आप स्क्रीन के दाईं ओर स्थित तीन बिंदुओं पर क्लिक कर सकते हैं, इसके बाद सेटिंग (Setting) -> सामग्री सेटिंग्स (Content Setting) -> अधिसूचनाएं (Notifications).

स्टेप 2:

स्टेप 2:

नोटिफिकेशन पर क्लिक करने के बाद आपको उन सभी वेबसाइटों की एक विस्तृत लिस्ट मिल जाएगी जिसे आपने सक्षम या अक्षम (enabled/disabled) किया था। लिस्ट में नीचे स्क्रोल करके उस वेबसाइट को देखें जो नोटिफिकेशन के साथ स्पैम कर रहा है।

स्टेप 3:

स्टेप 3:

एक बार जब आप साइट डोमेन नाम चुन लेते हैं, तो दाईं तरफ दाएं तरफ के बटन को चुनें। "अनुमति दें" को "ब्लॉक" में बदलें यानी Allow विकल्प को Block में बदलें।

स्टेप 4:

स्टेप 4:

आप रिमूव डोमेन नाम को हटाने के लिए दाईं ओर स्थित X बटन पर भी क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद DONE पर क्लिक करें। बस आपकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब वेब साइट से आने वाली अजीबो-गरीब पॉप-अप नोटिफिकेशन आना बंद हो जाएगी। आप अपने डेक्सटॉप पर गूगल क्रोम का उपयोग करते हुए बड़ी आसानी से बिना किसीब बाधा के सभी चीजों की सुविधा उठा सकते हैं। वेब साइट से आने वाली बेकार पॉप नोटिफिकेशन अब बंद हो जाएगी।

 

 
Best Mobiles in India

English summary
Almost each every other website is giving you a pop up to get notifications. And the process of visiting a simple page has become a two-step process. Not that the notifications feature is a bad thing.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X