अपने स्मार्टफोन से कैसे लें डिजिटल कैमरे जैसी फोटो
स्मार्टफोन के आने से डिजिटल कैमरों की मांग थोड़ी कम हो गई है क्योंकि आजकल के स्मार्टफोन में न सिर्फ हाई रेज्यूलूशन कैमरा लगा हुआ है बल्कि उसमें ढेरों फिल्टर और दूसरे फीचर दिए गए हैं जो एक समय में सिर्फ डिजिटल कैमरों में होते थे। लेकिन स्मार्टफोन से फोटो लेने का भी अपना एक तरीका होता है। क्या कभी आपने ध्यान दिया आपके स्मार्टफोन में कैमरे के कौन-कौन से फीचर दिए गए हैं जिनकी मदद से आप न सिर्फ दिन में बल्कि रात में अच्छी फोटो ले सकते हैं। लेकिन उससे पहले कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे
पढ़ें: एक्शन गेम्स के शौकीनों के लिए ये हैं फ्री गेमिंग ऐप
- फोन की बैटरी चार्ज हो क्योंकि लो बैटरी में हो सकता है आपका कैमरा न ऑन हो और अगर ऑन भी हो जाता है तो कम रोशनी में कैमरा फ्लैश काम नहीं करेगा।
- कैमरे में अगर हाथ के निशान या फिर धूल मिट्टी लगी है तो उसे साफ कर दें क्योंकि वो भले ही हमारे लिए थोड़ी सी धूल हो लेकिन इससे तस्वीर खराब हो सकती है।
- जहां तक हो फोटो खींचते समय डिजिटल जूम या फिर साधारण जूम का प्रयोग न करें इससे फोटो ब्लर होने के चांस ज्यादा रहते हैं।
- जहां तक हो फ्लैश का प्रयोग न करें, क्योंकि स्मार्टफोन का फ्लैश सिर्फ छोटे से एरिया को ही कवर करता है।
1
स्मार्टफोन से अगर आपको फोटो लेनी है तो पहले कैमरा ऐप ओपेन करें लें ताकि फोन का कैमरा बेस्ट व्यू एडजस्ट करने में समय न लगाए।
2
स्मार्टफोन में डिफाल्ट ऑटो मोड सेट रहता है लेकिन अगर आप रात में या फिर चलते समय फोटो ले रहे हैं तो दूसरे मोड्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
3
कई कैमरों में ऑटो फोकस का फीचर होता है। जैसा ही आप इस तस्वीर में हरे रंग का एक बॉक्स देख रहे हैं। कैमरा सब्जेक्ट को अपने आप सलेक्ट करता है कि वो साफ आ रहा है या नहीं जैसे की कैमरे के लेंस में सब्जेक्ट साफ हो जाता है ये बॉक्स ग्रीन कलर में बदल जाता है यानी अब आप तस्वीर खींच सकते हैं।
4
जहां तक हो कैमरे में फोटो का साइज बड़ा ही रखें ताकि अगर कभी उसे फ्रेम करवाना पड़े तो फोटो की क्वालिटी खराब न हो।
5
स्मार्टफोन के कैमरे में कई दूसरे फीचर भी होते हैं जैसे इमेज स्टेबलाइजेशन, बस्ट मोड इन सभी मोड का प्रयोग करके आप ज्यादा बेहतर तस्वीर ले सकते हैं।
6
जहां तक हो बिना फ्लैश की तस्वीर लेने की कोशिश करें। फ्लैश ऑन करने से आस-पास की नैचुरल रोशनी खराब हो जाती है। जैसे ये तस्वीर बिना फ्लैश के ली गई है।
7
अगर आपको छोटी-छोटी चीजों की तस्वीरें लेनी है उसके लिए कैमरे को सब्जेक्ट के ज्यादा पास न ले जाए इससे तस्वीर ब्लर यानी धुधली आएगी। अगर आप सब्जेक्ट को पकड़ सकते हैं तो उसे कैमरे में देखकर एडजस्ट कर सकते हैं कि वो साफ है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








