फोन कवर साफ करने का आसान तरीका
क्या आपके फोन में लगा सिलिकॉन कवर गंदा हो गया तो नया खरीदने की बजाए उसे घर पर ही साफ कर सकते हैं लेकिन कवर को साफ करते समय कुछ सावधानिया बरतनी जरूरी हैं। खासकर ट्रांसपेरेंट और व्हाइट कवर जल्दी गंदे हो जाते हैं। बार-बार फोन को पॉकेट से निकालने पर फोन कवर का गंदा होना लाज़मी भी है।
फोन केस को साफ करने के लिए सबसे पहले तो किसी भी हार्ड यानी कठोर केमिकल का प्रयोग न करें क्योंकि ये प्लास्टिक और दूसरी तरह की रबर से बने होते हैं जो आपके कवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

पढ़ें: Windows 2018 के लिए बेस्ट गेम रिकॉर्डिंग सॉफ्टवेयर
1- सबसे पहले फोन के कवर को साफ पानी में भिगो दीजिए।
2- इसके बाद घर में रखे वाशिंग पाउडर को कवर के ऊपर डाल दें।
3- घर में दांत साफ करने वाली सॉफ्ट ब्रश से उसे हल्के हाथों से साथ करें भूल कर भी कपड़े साफ करने वाली ब्रश इस्तेमाल न करें।
4- हल्का साफ करने के बाद कवर को लगभग 15 मिनट पानी में ही पड़ा रहने दें इसके बाद फिर से ब्रश से साफ करने का प्रोसेस दोहराएं।


Click it and Unblock the Notifications








