Home
How to

कैसे सेलेक्‍ट करें, कौन सी स्‍मार्टवॉच आपके लिए बेस्‍ट है?

By Roith

स्मार्टवॉच आज कल काफी पॉपुलर हो गईं हैं। वैसे इन्‍हें अब सिर्फ वॉच कहना गलत होगा, ये एक तरह का लाइफस्‍टाइल सिंबल भी बन चुकी हैं। फिटनेस फ्रीक हो या फिर आपको अपनी स्‍टाइल में चार-चांद लगाना हो सभी के लिए स्‍मार्टवॉच के कई ऑप्‍शन बाजार में मौजूद हैं।

लेकिन बाजार में इतने सारे ऑप्‍शन होने की वजह से आपके लिए कौन सी बेस्‍ट है ये सलेक्‍ट करना थोड़ा मुश्किल है। ऑनलाइन अगर नज़र डाले तो इतने सारे मॉडल सामने आ जाएंगे कि थक हार कर आपको किसी न किसी से इसकी राय लेनी ही पड़ेगी, लेकिन कुछ बातों का ध्‍यान रखें तो आप खुद अपनी जरूरतों के हिसाब से एक बेहतरीन स्मार्टवॉच सेलेक्‍ट कर सकते हैं।

कैसे सेलेक्‍ट करें, कौन सी स्‍मार्टवॉच आपके लिए बेस्‍ट है?

1. अपनी लाइफस्टाइल को समझें

सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि आप स्मार्टवॉच का इस्तेमाल किन चीजों के लिए करना चाहते हैं। क्या आप सिर्फ कॉल और मैसेज की नोटिफिकेशन की वजह से एक स्‍मार्टवॉच लेना चाहते हैं या फिटनेस ट्रैकिंग जैसे फीचर भी आपको इसमें चाहिए? क्या आप म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर भी इसमें चाहते हैं। इसी तरह के कई दूसरे सवाल है जिनका जवाब आप खुद ये डिसाइड कर सकते हैं आपको स्‍मार्टवॉच किस वजह से लेनी है।

2. ऑपरेटिंग सिस्टम कैसे सलेक्‍ट करें

बाजार में कई तरह के ओपरेटिंग सिस्टम वाली स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं जैसे वॉचओएस, टाइज़न, गूगल वियर ओएस। अगर आप किसी खास ओएस वाली स्‍मार्टवॉच देख रहे हैं या फिर कोई खास ब्रांड देख रहे हैं तो आपको स्‍मार्टवॉच सलेक्‍ट करने में आसानी होगी क्‍योंकि आपके सामने कुछ चुनिंदा ऑप्‍शन ही नजर आएंगे।

3. बैटरी लाइफ और डिस्प्ले

स्‍मार्टवॉच लेने से पहले ये जान लें लंबी बैटरी लाइफ स्मार्टवॉच का एक अहम पहलू है साथ ही धूप में भी डिस्प्ले साफ दिखना चाहिए इसलिए बैटरी और डिस्प्ले की जांच लेने से पहले जरूर करें। फिलहाल एमोलेड डिस्प्ले स्‍मार्टवॉच में सबसे बेहतर स्‍क्रीन मानी जाती है।

4. कनेक्टिविटी ऑप्‍शन चेक कर लें

क्या आप सिर्फ ऐसी स्‍मार्टवॉच लेने का प्‍लान कर रहे है जिसमें ब्लूटूथ की मदद से उसे दूसरे गैजेट से कनेक्‍ट कर सकें या फिर उसमें वाई-फाई और सिम का फीचर भी हो। इसके अलावा अगर जीपीएस की आपको जरूरत पड़ती है तो स्‍मार्टवॉच में ये सभी फीचर्स देखना न भूलें।

5. स्पोर्ट्स और हेल्थ फीचर्स चेक कर लें

अगर आप एक्टिव और स्पोर्टिंग लाइफस्टाइल रखते हैं तो फिटनेस ट्रैकिंग, हार्टरेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स वाली स्‍मार्टवॉच लेना बेहतर होगा। लेकिन एक बार का ध्‍यान रखें स्‍मार्टवॉच में जितने ज्‍यादा फीचर्स होंगे उसकी कीमत उतनी ही ज्‍यादा होगी।

6. अन्य फीचर्स जैसे NFC, मोबाइल पेमेंट

स्‍मार्टवॉच से अब आप पेमेंट भी कर सकते हैं इसके लिए एनएफसी और मोबाइल वॉलेट जैसे फीचर कई चुनिंदा स्‍मार्टवॉच मॉडल में आपको मिल जाएंगे। अगर आप इन सभी फीचर्स से लैस स्‍मार्टवॉच लेने का प्‍लान कर रहे हैं तो ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आपको थोड़ी सी रिसर्च करनी होगी।

7. स्टाइल, डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

वैसे ज्‍यादातर उपभोक्‍ता स्‍टाइल के लिए स्‍मार्टवॉच लेते है इसके लिए कोई भी मॉडल फाइनल करने से पहले उसकी डिजाइन भी महत्वपूर्ण है। वही स्मार्टवॉच सलेक्‍ट करें जो आपकी स्‍टाइल के हिसाब से फिट बैठे साथ ही उसकी बिल्ड क्वालिटी भी अच्‍छी हो।

इन सभी बातों को ध्‍यान में रखकर अगर आप अपनी जरूरत के हिसाब से स्‍मार्टवॉच सलेक्‍ट करेंगे तो बाद में अपको पछताना नहीं पड़ेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Unlock the perfect smartwatch for your lifestyle by assessing needs, evaluating operating systems, battery life, displays, connectivity options, fitness/health features, mobile payment support and aligning style and design preferences with your unique requirements.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X