खो गया है आधार कार्ड, तो ऐसे मिलेगा नया!
फोटो आईडी कोई भी हो जरुरी ही होती है। लेकिन आधार कार्ड ने हर चीज पहले से कहीं ज्यादा आसान कर दी हैं। एक आधार कार्ड मात्र दिखाने से आपके कई काम पूरे हो जाते हैं। पासपोर्ट बनाना हो, प्रतिस्पर्धा फॉर्म भरने हों या फिर किसी भी चीज का नया कनेक्शन लेना हो, एक आधार कार्ड सब कर देता है।
अब तो कई टेलिकॉम कंपनियों ने ईकेवाईसी सुविधा भी शुरू कर दी है। जिसमें आधार कार्ड से आपका वेरिफिकेशन मिनटों में पूरा हो जाएगा। बस आपको अपना आधार कार्ड नंबर चाहिए। हाल ही में लॉन्च हुए रिलायंस जियो 4जी ने भी इस सुविधा के बारे में बताया है। इससे पहले एयरटेल और वोडाफ़ोन यह सुविधा दे रहे थे।
लेकिन यदि आपका आधार कार्ड खो गया हो तो? तो इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है, आप खुद ही नया आधार कार्ड बना सकते हैं। जी हां! आपका आधार कार्ड ऑनलाइन मौजूद होता है। आपको बस इसे डाउनलोड करना है। जिसके लिए आपको फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स-
UIDAI वेबसाइट
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट पर ई-आधार पेज पर जाएं।
आई हैव!
आई हैव का विकल्प चुनें और अपना आधार नंबर एंटर करें। पूरा नाम और अपने घर का पिन कोड भी डालें।
एंटर अबव इमेज
आपको एंटर अबव इमेज का विकल्प दिखेगा, इसमें टेक्स्ट वाले बॉक्स में ऊपर दिख रहे टेक्स्ट को टाइप करें।
ओटीपी
ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करें। पॉप-अप बॉक्स में कंफर्म पर क्लिक करते ही वन-टाइम पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। यदि आप चाहें तो कैंसिल कर इसे अपने ईमेल पर भी मंगवा सकते हैं।
डाउनलोड करें
ओटीपी डाल कर अब वैलिडेट व डाउनलोड पर क्लिक करें। आपका आधार कार्ड आपको मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications







