Home
How to

बिगफ्लिक्स से कैसे डाउनलोड करें फ्री ऑनलाइन मूवी

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी बिगफ्लिक्स ने हाल ही में अपनी ऑनलाइन मूवी साइट में एक नया फीचर ऐड किया था जिसकी मदद से बिगफ्लिक्‍स के सब्रस्‍क्राइबर जो भी मूवी एक बार डाउनलोड कर लेंगे उसे वे बिना इंटरनेट के कई बार देख सकते हैं। नए फीचर के अलावा बिगफ्लिक्‍स ने नोकिया के साथ एक करार भी किया है जिसके तहत नोकिया लूमिया 520, 620 और 720 में फ्री एप्‍लीकेशन दे रहा है। बिगफ्लिक्‍स के नए फीचर को प्रयोग करने के बाद यूजर को कोई भी एक्‍ट्रा पैसे देने की जरूरत नहीं।

नए फीचर की मदद से उन यूजरों को दिक्‍कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा जो इंटरनेट कनेक्‍टीविटी की वजह से पूरी मूवी नहीं देख पाते। बिगफ्लिक्‍स में मूवी देखने के लिए सबसे पहले आपको डाउनलोड मैनेजर इंस्‍टॉल करना होगा जिसकी मदद से आप बिगफ्लिक्‍स एकाउंट से कनेक्‍ट हो जाएंगे।

कैसे डाउनलोड करें मूवी

Step-1

Step-1

सबसे पहले साइट के राइट साइड में दिए गए डाउनलोड मैनेजर लिंक पर क्‍लिक करें। 

Step-2

Step-2

डाउनलोड मैनेजर पर क्लिक करते ही आपके सामने इंस्‍टॉलेशन का बटन आएगा जिसमें क्‍लिक कर मैनेजर इंस्‍टॉल कर लें। 

Step-3

Step-3

डाउनलोड मैनेजर इंस्‍टॉल होने के बाद अपने डेस्‍कटॉप में लाकर उसे पीसी में रन करा दें। रन कराने के लिए बिग फ्लिक्‍स के आईकॉन में जाकर क्लिक करें। 

Step-4

Step-4

डाउनलोड मैनेजर रन कराने के बाद आप जो भी मूवी डाउनलोड करना चाहते हैं उस मूवी के आईकॉन पर क्लिक करें या फिर उसके नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्ल्कि करके मूवी डाउनलोड कर सकते हैं। 

Step-5

Step-5

डाउनलोड ऑप्‍शन पर क्लिक करते ही मूवी डाउनलोड होने लगेगी, 20 प्रतिशत मूवी डाउनलोड होने के बाद आप प्‍ले का बटन दबाकर मूवी देख सकते हैं। 

Step-6

Step-6

पूरी मूवी देखने के लिए आपको बिगफ्लिक्‍स में एक एकाउंट बनाना होगा अगर आपका एकाउंट पहले से है तो आपको बाक्‍स में अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालना होगा। 

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X