WhatsApp पर इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने दोस्तों को बोलें Happy Holi
होली का त्यौहार आ गया है। सभी लोग रंगों में रंगे हुए हैं। आज सभी लोग एक-दूसरों, अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को होली की शुभकामनाएं देने में लगे हुए हैं। लोग अलग-अलग तरीके से शुूभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया का चलन बढ़ने के बाद ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल करके बधाई देना चाहते हैं।

इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से व्हाट्सएप काफी महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म से काफी भारतीय लोग जुड़े हुए हैं। लिहाजा व्हाट्सएप कंपनी ने अपने इस खास मैसेंजिंग ऐप में होली के लिए भी स्टीटकर्स को पेश किया है।
व्हाट्सएप ने अक्टूबर 2018 में अपने एंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म के लिए स्टिकर पैक्स को पेश किया था। जिसके चलते आप अपने कॉन्टेक्ट्स को स्टिकर्स भेज सकते हैं। वहीं कंपनी हर खास मौके पर अपने स्टिकर्स को मजेदार बनाने के लिए मौके से जुड़े स्टिकर्स को पेश करती है।
व्हाट्सएप ने इंटरनेशनल विमेन डे और वैलेंटाइन्स डे के मौके पर भी स्टिकर्स को पेश किया था, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने होली के मौके पर अपने प्लेटफॉर्म में किसी भी तरह के स्टिकर्स पैक को पेश नहीं किया है। हालांकि एक ऐसा तरीका है जिसके चलते आप अपने कॉन्टेक्ट्स को कलरफुल और मजेदार स्टिकर भेजकर होली की बधाईयां दे सकते हैं।
इन स्टेप्स को करें फॉलो
1. स्टिकर्स का मजा उठाने के लिए सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप में चैट विंडो को खोलना होगा। वहीं उसके बाद टेक्स्ट बार पर क्लिक करना होगा।
2. टेक्स्ट बार को खोलते ही ईमोजी बटन पर क्लिक करें। जिसके बाद आपको नीचे तीन आइकॉन दिखाई देंगे। आपको तीसरे आइकॉन को चुनना होगा।
3. स्टिकर्स सेक्शन को खोलने के बाद प्लस (+) बटन पर क्लिक करें। जिसके बाद आपके सामने स्टिकर्स पैक खुल जाएगा। अब आपको सबसे नीचे आना होगा और "Get more stickers" ऑपशन पर क्लिक करना होगा।
4. जैसे ही आप "Get more stickers" पर क्लिक करेंगे, आपके सामने गूगल प्ले स्टोर खुल जाएगा। जहां आपको काफी सारे स्टिकर्स का पैक मिलेगा। वहीं से आप अपनी पसंद के स्टिकर्स पैक को चुन सकते हैं।
5. बता दें, अगर आप "WAStickerApp" ऐप को इंस्टॉल करते हैं तो वहां भी आपको काफी सारे स्टिकर्स पैक मिलते हैं, जिसे आप शेयर कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








