Home
How to

कैसे इनेबल और डिसएबल करें आटोमेटिक एप्स अपडेट!

By Agrahi

एंड्रायड स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए गूगल स्टोर में सबसे अधिक एप्स मौजूद हैं। एंटरटेनमेंट से लेकर हर जरुरी काम के लिए एक एप और यही सारी एप्स हम अपनी अपनी जरूरतों के हिसाब से फोन में डाउनलोड करते हैं। इन एप्स से जहां हमें फायदा होता है वहीं इन्हें अपडेट रखने की टेंशन भी। हालाँकि जरुरी नहीं कि हर अपडेट आपके एप के लिए जरुरी हो।

कैसे इनेबल और डिसएबल करें आटोमेटिक एप्स अपडेट!

एप्स पर कई अपडेट आते हैं जो आप के लिए जरुरी भी हो सकते हैं लेकिन अब इस दौड़भाग में टाइम किसके पास है कि बैठकर इन एप्स को अपडेट किया जाए। ऐसे में आपके लिए गूगल प्ले स्टोर पर एक ऑप्शन दिया गया है। इस ऑप्शन से फोन वाई-फाई से कनेक्ट होने पर एप अपडेट हो जाती हैं।

ऑटो अपडेट ऑफ कर दें

ऑटो अपडेट ऑफ कर दें

एंड्रायड यूज़र्स जब फोन में कई एप्स डाउनलोड करते हैं तो उनमें से कई ऐसी भी होती हैं जिन्हें आप अपडेट करना नहीं चाहते हैं, तो ऐसे में उस एप के लिए ऑटो अपडेट ऑफ कर दें। उसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

स्टेप 1

स्टेप 1

इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाएं, टॉप में बायीं तरफ दिख रहे आइकन को टच करें।

स्टेप 2

स्टेप 2

इसके बाद माय ऐप्स और गेम्स वाले विकल्प पर टैप करें। अब आपके सामने वो सभी एप्स की लिस्ट आ जाएगी जो आपने फोन में मौजूद हैं।

स्टेप 3

स्टेप 3

अब स्वाइप अप करके अपने पसंद के ऐप को चुनें। आप चाहें तो सर्च आइकन के ज़रिए ऐप के नाम टाइप कर उन्हें खोज भी सकते हैं।

स्टेप 4

स्टेप 4

ऐप पेज पर पहुंचने के बाद दायीं तरफ टॉप में दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें। इसके बाद ऑटो अपडेट को अनचेक कर दें।

स्टेप 5

स्टेप 5

यदि आप सभी एप्स के लिए ऑटो अपडेट करना चाहते हैं, तो गूगल स्टोर में जाकर सेटिंग में जाएं और जनरल सेक्शन के अंदर ऑटो अपडेट ऐप्स को चुनें।

स्टेप 6

स्टेप 6

अगर आप सिर्फ वाई-फाई पर अपडेट करना चाहते हैं तो तीसरे विकल्प को चुनें- Auto-update apps over Wi-Fi only।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to Enable and Disable Automatic App updates? Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X