Home
How to

किसी और के हाथ में अपना फोन देने के पहले जरूर करलें ये काम

By Anoop Kumar Singh

स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन गया है। हमारे फोन में कई सारी पर्सनल चीजें होती हैं, जैसे फाइल, फोटो-वीडियो, कॉन्टेक्ट नंबर, पिन कोड वगैरह।

आप इस डेटा को प्रोटेक्ट रखने के लिए अक्सर पासवर्ड का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार काम या जरूरत के चलते आपको अपना स्मार्टफोन किसी दूसरे व्यक्ति के हाथों में देना पड़ता है।

इसके बाद आपका डेटा कितना सेफ है, इसकी कोई गारंटी नहीं रह जाती है, आपका पर्सनल डाटा आपके कांटेक्ट मैसेज और आपकी जानकारी खतरे में पड़ सकती है।

किसी और के हाथ में अपना फोन देने के पहले जरूर करलें ये काम

Android 5.0 लॉलीपॉप, ऑपरेटिंग सिस्टम में अब गेस्ट मोड उपलब्ध है। यह आप को एक गेस्ट प्रोफाइल क्रिएट करने की अनुमति देता है। जिससे कोई आपके पर्सनल डाटा और मैसेज से छेड़खानी ना करें या उन ऐप्स को ना छेड़े जो आपने इंस्टॉल की है।

जैसे ही आप अपने गेस्ट अकाउंट से लॉग आउट करेंगे और गूगल अकाउंट में लॉगिन करेंगे गेस्ट मोड में यूज हुआ डाटा अपने आप हट जाएगा। यह एक अच्छा तरीका है, जिससे आप किसी को कुछ समय के लिए अपना फोन काम में लेने की अनुमति दे सकते हैं।

किसी और के हाथ में अपना फोन देने के पहले जरूर करलें ये काम
  1. Android 5.0 लॉलीपॉप पर गेस्ट मोड कैसे इनेबल करें
  2. स्क्रीन को नीचे की ओर स्वाइप करते हुए नोटिफिकेशन बार को स्क्रॉल डाउन करे।
  3. जिस नाम से आपका अकाउंट बना है उस पर दो बार टैप करें।
  4. आपको तीन आइकन दिखाई देंगे गूगल अकाउंट ऐड गेस्ट और ऐड यूजर।
  5. एडगेस्ट वाले आइकन पर क्लिक करें।

अब आपके फोन में गेस्ट मोड खुल चुका है,यह कुछ समय लेगा हो सकता है फोन थोड़ा धीमा पड़ जाए लेकिन इसे गूगल नेक्सस 5 में जब जांचा गया तो यह कुछ समय में हो गया।

जब गेस्ट मोड का काम खत्म हो चुका है आप वापस गूगल अकाउंट में जा सकते हैं। ऊपर दिए गए पहले और दूसरे स्टेप को अपनाकर आपने गूगल अकाउंट में जाएं यह आपके गेस्ट सेसन में यूज हुए डाटा को इरेज कर देगा।

अगर आपके स्मार्टफोन में Android 5.0 लॉलीपॉप इंस्टॉल नहीं है तो आप फोन में पहले से उपलब्ध गेस्ट मोड को उपयोग में ले सकते हैं। कुछ ब्रांड जैसे जियोमि LG,Samsung मोबाइल इन सब में गेस्ट मोड पहले से ही उपलब्ध होता है।

आप अपने फोन की ऐप्स में जाएं और उस में गेस्ट मोड को चुने। कुछ फोन में गेस्ट मोड ऑन करने के लिए सेटिंग>जनरल>प्राइवेसी>गेस्ट मोड ऑप्शन को चुनना पड़ेगा।

अगर आपके फोन में यह फीचर नहीं है तो ऐप को सुरक्षित रखने का यही तरीका है कि उन्हें लॉक रखें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Android 5.0 Lollipop ships with a system-level guest mode. This lets you quickly switch to a separate guest profile that doesn't have any of your personal data such as messages, installed apps or preferences.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X