बिना पासवर्ड नोकिया C3-00 को कैसे करें फैक्ट्री रीसेट ?
आजकल जो भी स्मार्टफोन मार्केट में आ रहे हैं उन्हें रीसेट करने के लिए सेटिंग में फैक्ट्री रीसेट का ऑप्शन रहता है लेकिन फीचर फोन को रीसेट करने का कोई भी ऑप्शन नहीं मिलता, आज हम आपको एक ऐसे ही फीचर फोन को खुद रीसेट करने का तरीका बताएंगे। मगर उससे पहले ये जानलेना जरूरी है कि फोन को रीसेट क्यों करना चाहिए।

क्यों रीसेट करें फोन
1- अगर आपका फोन बार-बार हैंग कर रहा है।
2- या फिर आपने ने किसी से पुराना फोन खरीदा है और उसमें सेव डेटा पूरी तरह से खाली करना चाहते हैं बिल्कुल नए फोन जैसे।
3- या फिर आपके फोन में कोई वॉयरस आ गया हो।

नोकिया सी3-00 को ऐसे करें रीसेट
1- सबसे पहले अपने नोकिया सी 3-00 में लगा मैमोरी कार्ड निकाल लें वरना रीसेट करते समय इसमें सेव सारा डेटा डिलीट हो जाएगा।
2- इसके बाद फोन में *+3+call+ नंबर डॉयल करें।
3- नंबर डॉयल करते ही आपका फोन फोन रीसेट हो जाएगा, फोन रीसेट होने के बाद एक डिफॉल्ट कोड मांगेगा।
4- नोकिया का डिफॉल्ट लॉक कोड 12345 है जिसे फिल करें।
5- अब आपका फोन पूरी तरह से रीसेट हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications







