स्लो है इंटरनेट स्पीड, इस तकनीक से पकड़े Wi-Fi चोर
आजकल ज्यादातर लोग वाईफाई का इस्तेमाल करते हैं। वाई फाई की सुविधा सभी एंड्रॉइड फोन में होती है और लगभग सभी लोगों के पास इंटरनेट चलाने के लिए अपना वाईफाई यूज करते हैं और इससे अच्छी इंटरनेट स्पीड भी मिलती है।
हालांकि कई बार ऐसा होता है कि आपका वाईफाई से कई दूसरे लोग अपने डिवाइस कनेक्ट कर लेते हैं और आपको इसकी खबर भी नहीं होती है।
ऐसे में आपका डेटा भी जल्दी खत्म हो जाता है और इंटरनेट स्पीड भी स्लो हो जाती है। ज्यादातर यूजर्स को पता ही नहीं होता है कि उनके वाईफाई के कई और डिवाइस कनेक्ट हैं।

यदि आपको लगता है कि अच्छे स्पीड वाले प्लान के बावजूद भी इंटरनेट की स्पीड काफी कम है तो समझ जाएं कि कुछ गड़बड़ है। इसका एक बड़ा कारण हो सकता है कि कोई आपका वाई-फाई चोरी कर रहा हो। जी हां! आपके पास हो सकता है लोग आपके वाई-फाई का इस्तेमाल कर रहे हों।

आपको बता दें कि वाईफाई से कनेक्ट कई और डिवाइस के बारे में पता लगाना काफी आसान है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आपके कंप्यूटर और लैपटॉपपर उन सभी की लिस्ट मिल जाएगी, जो आपके वाईफाई डेटा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
पहला तरीका :- COOL TOOL
स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले आपको अपने विनडो में एक कूल टूल नाम का सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना पड़ेगा। कूल टूल वायरलेस कनेक्टिविटी को सामने लाने में मदद करेगा। कूल टूल को इंस्टॉल करने के बाद आपको नीचे जैसी एक स्क्रीन दिखाई देगी।
स्टेप 2: इस स्क्रीन ने टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर एक स्टार्ट चिन्ह होगा जिसे क्लिक करके आपको स्टार्ट करना होगा।
स्टेप 3: इस बटन को स्टार्ट करते ही यह स्कैन करना शुरू कर देगा। आप थोड़ी देर इंतजार करें, उसके बाज आपको उन सभी डिवाइस की लिस्ट मिल जाएगी जो आपके वाईफाय से कनेक्ट हैं।
स्टेप 4: अब आप अपने आईपी एड्रेस के साथ सभी डिवाइस की सूची देखेंगे जो मौजूदा वक्त में आपके डिवाइस से जुड़ा हुआ है।
स्टेप 5: बस अब आप उस डिवाइस के आईपी एड्रेस से उस इंसान का पता लगा सकते हो जो आपके वाईफाय का उपयोग करते इंटरनेट चला रहा है।
दूसरा तरीका :- Advanced IP Scanner
एडवांस आईपीए स्कैनर भी एक बढ़िया विकल्प है। इसके जरिए भी आप सरल तरीके से वाईफाय चोर का पता लगा सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले आप अपने डिवाइस में एडवांसड आईपी स्कैनर को डाउनलोड करके स्कैन करें।
स्टेप 2: इस स्क्रीन ने टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर एक स्टार्ट चिन्ह होगा जिसे क्लिक करके आपको स्टार्ट करना होगा।
स्टेप 3. यहां स्कैनिंग प्रक्रिया शुरू करने के लिए आपको "स्कैन" बटन पर टैप करना होगा। स्कैनिंग होने के बाद होने तक कुछ मिनट तक प्रतीक्षा करें।
स्टेप 4. अब यह आपको उन सभी डिवाइसों की सूची दिखाएगा, जो आपके वायरलेस नेटवर्क से आईपी एड्रेस और मैक एड्रेस के साथ जुड़े हुए हैं। किसी भी कनेक्टेड डिवाइस को ब्लॉक करने के लिए, आपको मैक पते की कॉपी बनाकर उसे अपने मॉडेम सेटिंग्स के माध्यम में जाकर ब्लॉक करना होगा।
तीसरा तरीका :- Angry IP Scanner
एंग्री आईपी स्कैनर भी एक बढ़िया विकल्प है जिसके जरिए आप ऐसे लोगों को पकड़ सकते हैं और अपना डेटा बचा सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि एंग्री आईपी स्कैनर जावा-आधारित है जिसका मतलब है कि इसे चलाने के लिए जावा रनटाइम पर्यावरण की आवश्यकता होती है।
ये भी हैं टूल्स-
इनके अलावा भी "Who Is On My WiFi" और "Fing IP Network Scanner" जैसे टूल्स हैं जिनके जरिए आप जान सकते हैं कि आपके वाईफाई से कितने डिवाइस कनेक्ट हैं और कितने अननोन डिवाइस आपका वाईफाई इस्तेमाल कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








