ऐसे पता करें अपने कंप्यूटर के वाई-फाई का पासवर्ड!
क्या आप जानते हैं पीसी में वाई-फाई कनेक्ट होने के बाद उसका पासवर्ड कैसे देख सकते हैं? मान लीजिए आप अपने वाई-फाई का पासवर्ड भूल गए हैं और अब आपको पासवर्ड बदलना है या फिर किसी अन्य डिवाइस को आप उस नेटवर्क से कनेक्ट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पासवर्ड की जरुरत पड़ेगी।
इंटरनेट इन दिनों सभी की जरुरत है, आज आपको लगभग हर घर वाईफाई कनेक्शन देखने को मिलेगा। लेकिन यदि कभी आप वाईफाई नेटवर्क का पासवर्ड भूल जाएं तो उसे देखें के लिए आपको ये आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे । आज हम आपको इस आर्टिकल में बता रहे हैं ये आसान तरीका।
स्टेप 1
सबसे पहले अपने कंप्यूटर डेस्कटॉप पर आपको कोने में वाईफाई का साइन दिखाई देगा, उस पर राईट क्लिक करें।
स्टेप 2
यहाँ क्लिक करने पर आपको दो विकल्प दिखाई देंगे, जिनमें से आपको ओपन नेटवर्क एंड शेयरिंग नेटवर्क चुनना है।
स्टेप 3
अब आपके सामने एक विंडो ओपन होगी, जिसमें आपको आपका करंट वाईफाई नेटवर्क दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4
ऐसा करने के बाद अब दिखाई दे रहे विकल्प में से आपको वायरलेस प्रॉपर्टीज़ पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 5
अब कनेक्शन और सिक्योरिटी में से सिक्योरिटी को चुनें।
स्टेप 6
अब पास्स्वोर्ड के नीचे दी बॉक्स को चेक करें, ऐसा करते ही आपको पासवर्ड दिखाई दे जाएगा। अब आप इस पासवर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications