फेसबुक, ट्विटर और गूगल से डेटा कैसे डाउनलोड करें
आपने कैम्ब्रिज एनालिटिका का नाम तो सुना ही होगा। हालही में इसने 70 मिल्यन फेसबुक अकाउंट यूजर का डेटा चोरी किया है, और उसका इस्तेमाल किया है। फेसबुक पर हम बहुत सारे वीडियो, फोटो अपलोड रहते हैं। इसके साथ ही इसमें हमारी सर्च हिस्ट्री, लोकेशन और रेकशन्स होते हैं।

वैसे ही ट्विटर और गूगल के साथ भी है। लेकिन हैंकिग आदि की परेशानी की वजह से अगर अाप अपना फेसबुक, ट्विटर और गूगल अकाउंट को डिलीट करना चाहते हैं तो उसके साथ सारा डेटा भी डिलीट हो जाता है, इसके लिये जरूरी है कि आप अपने फेसबुक, ट्विटर और गूगल अकाउंट का बैकअप बना लें।

आइये जानते हैं यह कैसे करते हैं।
स्टेप 1 : सेटिंग्स में जाएं
अपने कंप्यूटर पर फेसबुक खोलें, अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें और सेटिंग्स पर क्लिक करें।
स्टेप 2 : फेसबुक का डेटा डाउनलोड करें
"General Account Settings," के अंतर्गत, आपको एक लिंक दिखेगा "Download a copy of your Facebook data" यह नीचे की तरफ होगा। उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना डेटा आर्काइव करें
अगले पेज पर, आपको अपनी जानकारी डाउनलोड करने के लिए एक बटन दिखाई देगा, "Start My Archive." इस पर क्लिक करें। यह आप से आपका पासवर्ड मागेगा। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
इसके बाद एक पॉपअप विंडो खुलेगी , "Start My Archive" अब इस पर क्लिक करें जिसके बाद फेसबुक आपकी तस्वीरें , वीडियो, पोस्ट, लाइक्स , मैसेंजर कान्वर्सेशन आदि सहित सभी जानकारी डाउनलोड हो जाएंगी । एक बार डेटा डाउनलोड करने के लिए तैयार हो जाने के बाद, एक लिंक आपके रेजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेज दिया जाएगा।
अपने ट्विटर आर्काइव की कॉपी कैसे डाउनलोड करें
स्टेप 1: ट्विटर सेटिंग्स
ट्विटर पर यह प्रक्रिया थोड़ी आसान है। अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके ट्विटर पर लॉग इन करें, ऊपर दाएं कोने पर अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो के ऊपर बने आइकन पर क्लिक करें और "सेटिंग्स और प्राइवसी" जाएँ।
स्टेप 2: अपने ट्विटर पर आर्काइव के लिए रिक्वेस्ट करें
नीचे स्क्रॉल करें और आपको "Your Twitter Archive." मिलेगा, अब "Request your Archive." लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने पर, आपके ट्वीट हिस्ट्री और मीडिया का आर्काइव आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर भेज दिया जायेगा।
अपने पूरे Google डेटा का बैकअप कैसे डाउनलोड करें
फेसबुक और ट्विटर के उलट जहां आपके पास केवल एक प्रोडक्ट है, वहीँ Google जिसके पास आपकी आईडी हैं जिसके पास आपके कई प्रोडक्ट हैं। फिर चाहे वह जीमेल हो , कैलेंडर हो, ड्राइव या अन्य सेवाएं हों। इसीलिए यहाँ डेटा को डाउनलोड करने का तरीका कुछ अलग है। आइये जानते हैं।
स्टेप 1: Google टेकआउट
शुरू करने के लिए, takeout.google.com/settings/takeout पर जाएं और अपने Google क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें।
स्टेप 2: उस डेटा की पहचान करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं
उन जानकारी का सेलेक्ट करें जिसका आप डेटा डाउनलोड करना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप अपनी तस्वीरों का आर्काइव चाहते हैं, तो आप सभी ऐल्बम को सेलेक्ट कर सकते हैं, या आप एक एक करके चुन सकते हैं।
स्टेप 3 : अपने आर्काइव के लिए फ़ाइल फॉर्मेट को सेलेक्ट करें
पेज के नीचे स्क्रॉल करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें। फिर अपने आर्काइव फॉर्मेट को सेलेक्ट करें। I'd recommend file type to be .zip (लेकिन यदि आप Linux का उपयोग करते हैं, तो .tgz सेलेक्ट करें)। इसमें आप 1 जीबी और 50 जीबी तक के अधिकतम आर्काइव साइज चुन सकते हैं।
और अगर आपने 2 जीबी सेलेक्ट किया है और आपकी टोटल साइज 7 जीबी है, तो पैकेज 4 में डिवाइड किया जायेगा। आखिर में आप डिलीवरी मेथड इस्तेमाल कर सकते हैं। ईमेल के जरिये से एक डाउनलोड लिंक प्राप्त करें। अब अपने Google ड्राइव, ड्रॉपबॉक्स या वनड्राइव में बैकअप ऐड करें। इसके बाद "Create Archive" पर क्लिक करें और एक फाइल आपके ईमेल और ड्राइव भेज दी जायेगी।


Click it and Unblock the Notifications








