बजट स्मार्टफोन में कैसे पाएं महंगे फोन के एडवांस्ड फीचर्स!
हर कोई चाहता है कि उसका फोन सबसे स्मार्ट हो। लुक में भी और फीचर्स में भी। लेकिन यदि आपको खास और एडवांस्ड फीचर्स चाहिए तो आपको जेब भी ज्यादा ढीली करनी पड़ती है। ऐसा नहीं कि आपको सस्ते फोन में अच्छे फीचर्स नहीं मिलते लेकिन, कुछ ज्यादा चाहिए तो पैसे भी ज्यादा खर्चने होंगे न! लेकिन अब ऐसा नहीं।
#1
वायरलेस चार्जिंग एक कमाल का फीचर्स है। जैसे कि इसका नाम ही बताता है, इसकी मदद से आपको फोन चार्ज करने के लिए प्लग की जरुरत नहीं पड़ती। यदि आपके फोन में ये फीचर नहीं है तो आप इसे एड कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक चार्जिंग फोन केस की जरुरत होगी और आप भी इसका फायदा ले सकेंगे।
#2
स्मार्टफोन में छोटे स्पीकर्स होने के कारन उनकी आवाज़ काफी धीमी होती है। यदि आपको लाऊड म्यूजिक चाहिए तो आप आपके पास मौजूद जो स्मार्टफोन्स हैं उनमें Ampme फ्री एंड्रायड एप डाउनलोड कर लें। इसके बाद अपनी प्लेलिस्ट बनाकर म्यूजिक चलाएं। सभी फोन में एक गाना बजेगा और साउंड खुद ब खुद अधिक हो जाएगी।
#3
यदि आपके फोन का कैमरा कुछ खास काम नहीं करता तो आप यूज़ और भी बेहतर बना सकते हैं। अपने फोन की कैमरा क्वालिटी बढ़ाने के लिए आपको ओपन कैमरा एप डाउनलोड करनी होगी। इससे आप अच्छी फ़ोटोज़ ले पाएंगे।
#4
आप अपने फोन एक बारकोड स्कैनर एप के साथ बेहद स्मार्ट बना सकते हैं। इस एप की मदद से आपको जेब से वॉलेट नहीं निकलना होगा। आप कहीं भी बारकोड स्कैन कर ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे।
अन्य टेक खबरें
करना तो दूर इन्हें देखना भी है मुश्किल, कमजोर दिल वाले न देखें तस्वीरें!
Viral Video: रौंगटे खड़े कर देगा दूसरा वीडियो !


Click it and Unblock the Notifications