व्हाट्सएप में पुराना टेक्स स्टेटस कैसे करें सेट?
व्हाट्सएप पर अब आ गया है टेक्स्ट स्टेटस फीचर, ऐसे करें सेट
व्हाट्सएप अपने यूज़र्स के लिए उनका चाहीता 'टेक्स्ट स्टेटस' वापस ले आया है। अब यूज़र्स पहले की ही तरह व्हाट्सएप में अपना स्टेटस सेट कर सकते हैं।
बता दें कि कुछ ही समय पहले व्हाट्सएप ने अपने नए फीचर्स में एक फीचर स्टेटस का भी शामिल किया था। इसमें यूज़र्स नए तरह से स्टेटस सेट कर सकते थे। टेक्स्ट हटाकर इसमें विडियो, जिफ आदि सभी स्टेटस के रूप में दिखाया जा सकता है। साथ ही एक से ज्यादा फोटो को स्टेटस में सेट कर सकते हैं। यह काफी कुछ स्नैपचैट के फीचर से मिलता जुलता है।

व्हाट्सएप के इस नए फीचर्स को यूज़र्स से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। कई यूज़र्स के पुराने व्हाट्सएप स्टेटस को वापस लाने की डिमांड के चलते व्हाट्सएप ने अब वैसा ही किया है। इस नए टेक्स स्टेटस को व्हाट्सएप पर अबाउट का नाम दिया गया है।
तो चलिए देखते हैं कि व्हाट्सएप टेक्स स्टेटस को कैसे सेट कर सकते हैं।
1:
व्हाट्सएप में अब पुराना टेक्स्ट स्टेटस वापस आ गया है, यह फिलहाल सभी एंड्रायड यूज़र्स के लिए मौजूद है। स्टेटस (अबाउट) को एडिट करने के लिए आप सबसे पहले अपने व्हाट्सएप को ओपन करें।
2:
अब आप व्हाट्सएप सेटिंग्स में जाएं, इसके लिए व्हाट्सएप स्क्रीन पर दाएं और ऑप्शन्स के सिंबल पर टैप करें।
3:
सेटिंग्स में जाने के बाद आप अपनी व्हाट्सएप प्रोफाइल और कुछ अन्य सेटिंग्स विकल्प देख पाएंगे। प्रोफाइल फोटो के पास ही आपको अपने नाम के साथ टेक्स्ट स्टेटस भी देखेगा।
4:
अपने प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें, अब आप तीनों चीजों को एडिट कर पाएंगे। यहां आप फोटो चेंज करने से लेकर नाम और टेक्स्ट स्टेटस यानी अबाउट भी चेंज कर सकते हैं।
5:
अब आप अपना अबाउट एडिट कर सकते हैं। यह पहले जैसा ही है।


Click it and Unblock the Notifications







