29 रुपए में महिनेभर का इंटरनेट पाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
टेलिकॉम सेक्टर में तेजी से बदलाव हो रहा है। महंगे से महंगे टैरिफ प्लान अब सस्ते हो रहे हैं। कंपनियों में कम कीमत के और अधिक फायेदेमंद टैरिफ प्लान उपलब्ध कराने की होड़ मची है। रिलायंस जियो के वेलकम ऑफर के बाद दीए जाने वाले टैरिफ प्लान लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।
यह कम कीमत के हैं और अन्य कंपनियों के टैरिफ प्लान से बेहतर हैं। इसलिए अब एयरटेल और बीएसएनएल जैसी कंपनियां भी अपने यूज़र्स के लिए नए प्लान ला रही है।
एयरटेल ने अपने डाटा प्लान में सामान कीमत में अधिक इंटरनेट डाटा ऑफर करना शुरू कर दिया है। वोडाफ़ोन भी इसी तरीक एको इस्तेमाल कर रही है। हाल में एयरटेल ने एक प्लान पेश किया है। इस प्लान में एयरटेल यूज़र्स को 29 रुपए में 1जीबी 3जी/4जी डाटा मिलता है।
एयरटेल के इस प्लान को पाने के लिए फॉलो करें नीचे दी हुए स्टेप्स, और पाएं महीने भर का इंटरनेट केवल 29 रुपए में-
एयरटेल डाटा पैक
हम सभी जानते हैं कि एयरटेल अपने यूज़र्स के लिए कुछ शानदार एंट्री-लेवल के डाटा पैक उपलब्ध करता है , जो कि 28-30 दिनों तक के लिए वैलिड होते हैं। 29 रुपए का रिचार्ज कराने पर आपको 75एमबी 3जी डाटा मिलता है जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होती है।
29 रुपए में 1जीबी डाटा
लेकिन इस ट्रिक में आपको उसी 29 रुपए में 1जीबी 3जी/4जी डाटा मिलेगा, जो कि 28 दिनों की सीमा के पूरे महीने भर के लिए वैलिड होगा।
पहले 96 रुपए का रिचार्ज
इसके लिए आपको अपने एयरटेल नंबर पर 96 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। आप यह रिचार्ज किसी भी रिटेल आउटलेट शॉप से करवा सकते हैं।
फ़ोन से डायल करें ये नंबर
96 रुपए के रिचार्ज के बाद आप अपने फोन से *121*111# टाइप कर एंटर प्रेस करें। अब आपके मोबाइल पर एक पॉपअप आएगा, जिसमें से आपको 29 रुपए सेलेक्ट करना है। लेकिन इसके आपके मोबाइल में कम से कम 29 रुपए होना जरुरी है।
1 जीबी डाटा
अब आपको ऑपरेटर का मैसेज आएगा, कि आपके खाते में 75 एमबी 3जी डाटा क्रेडिट कर दिया गया है। लेकिन इसके बाद आप अपना डाटा बैलेंस चेक करें, आपका बैलेंस 1.1जीबी होगा। जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होगी।


Click it and Unblock the Notifications








