Home
How to

इंस्टाग्राम पर किसी खास के पोस्ट का है इंतजार, तो ऐसे करें पता

By Agrahi

इंस्टाग्राम उन पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म में से एक है जो इन दिनों सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। यह आम यूज़र्स ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज़ में भी अधिक पॉपुलर है। इंस्टाग्राम पर यूज़र्स अपने मीडिया यानी फोटो और विडियो आदि शेयर कर सकते हैं। यह काफी कुछ फेसबुक से मिलता जुलता है। हालाँकि इसमें सभी कुछ मीडिया के जरिए किया जाता है।

इंस्टाग्राम पर किसी खास के पोस्ट का है इंतजार, तो ऐसे करें पता

इंस्टाग्राम पर जहां एक ओर यूज़र्स के कई फॉलोअर्स होते हैं वहीं कई अन्य को यूज़र्स भी फॉलो करते हैं। जब भी कोई नया पोस्ट आता है तो यूज़र्स को नोटिफिकेशन मिलता है, हालाँकि कई यूज़र्स हर किसी के पोस्ट में इंटरेस्टेड नहीं होते हैं। लेकिन ऐसा कोई न कोई खास तो जरुर होता है जिसका हर नया पोस्ट आप देखना चाहते हैं।

यदि इंस्टाग्राम पर आप भी खास को फॉलो करते हैं, और आपको हमेशा उनके पोस्ट का इंतजार होता है तो आप अब केवल उन्हीं के नोटिफिकेशन को पाएंगे। चलिए जानते हैं कैसे।

अकाउंट ओपन करें

अकाउंट ओपन करें

सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को ओपन करें। आपने इंस्टाग्राम पर जिन भी यूज़र्स को फॉलो किया है आप उनके पोस्ट अपनी वॉल पर देख पाएंगे।

टाइमलाइन पोस्ट

टाइमलाइन पोस्ट

अब अपनी टाइमलाइन पोस्ट को देखें, सर्फ करें और जिस यूज़र्स के सभी पोस्ट का नोटिफिकेशन आप चाहते हैं उसे ढूंढे।

डॉट पर टैप करें

डॉट पर टैप करें

उस पोस्ट पर आप देख सकते हैं कि ऊपर की ओर किनारे पर तीन डॉट दिए गए होंगे। इन डॉट पर टैप करें।

'टर्न ऑन नोटिफिकेशन'

'टर्न ऑन नोटिफिकेशन'

आपको 'टर्न ऑन नोटिफिकेशन' का ऑप्शन मिलेगा, आप उस पर क्लिक कर करें। इसके बाद आपको यूज़र के हर पोस्ट पर नोटिफिकेशन मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to get instagram notification on android phone. Read more detail about the phones in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X