एक महीने के लिए अब मुफ्त में लें रिलायंस जियो की ये सेवा
रिलायंस जियो के वेलकम ऑफर के अलावा अन्य भी कई सेवाएं हैं जो मुफ्त हैं। यदि आप भी एक महीने के लिए रिलायंस जियो की ये सेवा मुफ्त में लेना चाहते हैं तो पढें पूरी खबर।
रिलायंस जियो एक ऐसा नाम है जिसने पिछले कुछ समय से भारत के टेलिकॉम सेक्टर में काफी हंगामा मचाया हुआ है। इसी के चलते आय दिन कंपनियां टैरिफ और प्लान पेश कर रही हैं। रिलायंस जियो के वेलकम ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूज़र्स रिलायंस डिजिटल स्टोर्स के बाहर घंटों अपने नंबर का इंतजार करते हैं।
यदि उन लकी यूज़र्स में से हैं जो जियो के 4जी सिम को पाने में सफल हुए हैं और इसका भरपूर फायदा उठा रहे हैं तो लीजिए आपके लिए एक ऑफर है। जी हां! रिलायंस जियो 4जी सिम यूज़र्स यदि चाहें तो एक महीने तक के लिए मुफ्त कॉलर ट्यून पा सकते हैं।
अब आप अपने कॉलर्स का मनोरंजन करें वो भी एकदम फ्री। यह पूरे 30 दिनों के लिए फ्री है। यदि आप भी इस ऑफर को पाना चाहते हैं तो नीचे दी ट्रिक्स को फॉलो करें।
जियो नेटवर्क का इस्तेमाल करें
इस प्रक्रिया को शुरू करने से पहले ध्यान रखे कि आप रिलायंस जियो नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हों। यदि आप जियो 4जी सिम का इस्तेमाल ड्यूल सिम स्मार्टफोन पर कर रहे हैं तो चेक करें कि आप एसएमएस जियो सिम से भेज रहे हों।
मैसेज भेजें
अब आपको जियो सिम इस्तेमाल करते हुए एक मैसेज 'JT' टाइप कर उसे 56789 नंबर पर भेजना होगा।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
फॉलो करें ये कमांड
यदि किसी खास मूवी के गाने और एल्बम के गाने चाहते हैं तो आप यह कमांड फॉलो करें।
मूवी के लिए टाइप करें Movie और 56789 नंबर पर भेजें
गाने के लिए टाइप करें Singer और 56789 नंबर पर भेजें
एल्बम के लिए टाइप करें Album और 56789 नंबर पर भेजें
जवाब का इंतजार करें
अब आपको जियो सेवा अपने भेजे हुए मैसेज के जवाब का इंतजार करना होगा। आप 10-15 सेकंड तक रखें आपको एक मैसेज प्राप्त हो जाएगा।
अंतिम मैसेज
फाइनल स्टेप में आपको 'Y' टाइप कर मैसेज भेजना होगा। आपने सफलतापूर्वक यह कर लिया है। अब आप जो गाना चाहते हैं वो आपकी कॉलर ट्यून होगा।


Click it and Unblock the Notifications