18 साल से कम के हैं तो कैसे पाएं जियो 4जी सिम!
किसी भी सिम को खरीदने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल की होनी चहिए। यदि आप रिलायंस जियो सिम खरीदना चाहते हैं तो कैसे खरीदेंगे, जानिए!
रिलायंस जियो 4जी सिम को ऑफिशियल लॉन्च हुए दो महीने होने को हैं। न ही कंपनी के इस 4जी सिम का क्रेज़ कम नहीं हुआ है। अभी भी लोग जियो 4जी सिम को लेने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। साथ ही रिलायंस डिजिटल स्टोर्स के बाहर अभी भी लोगों की भीड़ देखी जा सकती है।

यह सब तो ठीक है, लेकिन यदि आपकी उम्र 18 साल से कम है तो आप कैसे इस सिम को पा सकते हैं। बता दें कि एक सिम को खरीदने के लिए कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए। लेकिन शुक्र है कि ऐसा रिलायंस जियो 4जी सिम के साथ नहीं है।
इस जियो सिम को पाना स्टूडेंट्स के लिए उतना ही आसान है जितना किसी अन्य के लिए है। हां, आपको कुछ अतिरिक्त डाक्यूमेंट्स देने होंगे। चलिए देखते हैं 18 साल से कम यूज़र्स कैसे इसे पा सकते हैं।
जियो ऑफर कोड
रिलायंस जियो 4जी सिम को पाने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में मायजियो एप डाउनलोड कर बारकोड जेनरेट करना होगा। इसके लिए आपको जियो एप में मौजूफ़ हर एप डाउनलोड करनी होगी।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाएं
बारकोड जेनरेट करने के बाद यूज़र्स को अपने पास के ही रिलायंस डिजिटल या डीएक्स मिनी स्टोर में जाएं। साथ ही मेंशन किए हुए डाक्यूमेंट्स भी साथ रखें।
आईडी कार्ड उपलब्ध कराएं
सबसे जरुरी है कि आप अपना आईडी प्रूफ जरुर ले जाएं जिसमें आपको कॉलेज या स्कूल आईडी देना होगा। आप स्टोर में जाकर आईडी का फोटोकॉपी दें।
18 साल से कम हैं तो क्या चाहिए डाक्यूमेंट्स!
वैलिड आईडी कार्ड के साथ ही आपको एक एड्रेस प्रूफ भी देना होगा, को कि आपके माता-पिता के नाम का होगा। यह इसलिए कि आप जियो 4जी सिम अपने माता-पिता की जानकारी के साथ ले रहे हैं। पासपोर्ट साइज़ फोटो भी रखें साथ।
पाएं अतिरिक्त डाटा बेनेफिट्स
रिलायंस जियो की स्टूडेंट्स स्कीम के तहत स्टूडेंट्स को 25% एडिशनल वाईफाई डाटा मिलता है। जो कि आपको हर रिचार्ज के साथ मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications