एंड्रायड यूज़र्स को ऐसे मिलेगा जियो सिम और ऑफर
रिलायंस जियो 4जी नेटवर्क भारतीय मार्केट में लॉन्च होने से पहले धमाल मचा रहा है। अपने बेहद सस्ते और शानदार ऑफर्स के लिए लोगों से ज्यादा टेलिकॉम ऑपरेटर में खलबली मचा रहा है। तभी तो अन्य टेलिकॉम ऑपरेटर भी अपने डाटा पैक के दाम कम पर तुले हुए हैं। ऐसा कर वो उपभोक्ताओं का ध्यान भटकने से रोकना चाहते हैं। लेकिन जियो के मजेदार ऑफर शायद यूज़र्स को रोक न पाए।
यदि आप भी उन एंड्रायड यूज़र्स में से हैं जो रिलायंस जियो के इन आकर्षक ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो परेशान मत होइए, हम बताते हैं कि आप जियो सिम कैसे पा सकते हैं।
मायजियो एप
रिलायंस जियो सिम पाने के लिए आपको सबसे पहले मायजियो एप डाउनलोड करना होगा यह आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगी।
एप इंस्टॉल करें
अब आप जियो एप को इंस्टॉल करें, जो कि मायजियो एप में ही शामिल है।
वाई-फाई और डाटा कनेक्शन ऑफ कर दें
एप डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद आप अपने फोन का वाई-फाई और डाटा कनेक्शन ऑफ कर दें।
जियो एप
इसके बाद आप अपने फोन में अपनी जियो एप को भी बंद कर दें।
वाई-फाई और डाटा कनेक्शन को ऑन कर दें
कुछ देर बाद आप वाई-फाई और डाटा कनेक्शन को ऑन कर दें। अब फोन में मायजियो एप भी ओपन करें।
गेट जियो सिम
एप में अब आपको गेट जियो सिम का विकल्प मिलेगा। आप इस विकल्प पर क्लिक करें, और दिए इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो करें।
लोकेशन चेक
यदि आपकी लोकेशन में कोई सिम नहीं है तो आप अपने आस पास की जगह पर सिम की उपलब्धता चेक कर सकते हैं।
किसी भी जियो सेंटर में जाकर सिम ले लें
अब कोड जेनरेट करें और अपने आस-पास के जियो सेंटर में जाकर सिम ले लें। आपको जियो सेंटर में जेनरेट किया हुआ क्यूआर कोड दिखाना होगा और जरुरी डॉक्यूमेंट देने होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








