Home
How to

ऐसे पाएं वोडाफोन 4G सिम!

By Super

वोडाफोन के 4G नेटवर्क की शुरुआत देश में कर दी है। सबसे पहले इसे देश के दक्षिण क्षेत्र में लॉन्च किया गया है। केरल और मैसूर में वोडाफोन ने 4G सेवा शुरू कर दी है। जल्द ही वोडाफोन कोलकाता, मुंबई और बैंगलूरू में लॉन्च करने वाला है। अगर आप पहले से वोडाफोन की सिम का उपयोग कर रहे हैं, तो 4G सेवा लेना ज्यादा परेशानी भरा नहीं होगा।

वोडाफोन के 4G सिम दिल्ली समेत देश के कई शहरों में उपलब्ध होगा। सिम लेने से पहले वोडाफोन के ग्राहक सेवा केंद्र पर इसकी उपलब्धता के संबंध में जानकारी जरूर हासिल कर लें। वहीँ ऑफ़र के बारे में भी सही जगह से पता कर लें। क्योंकि वोडाफोन द्वारा कुछ क्षेत्रों में 4G सिम लेने पर 1GB डेटा फ्री दिया जा रहा है। हम बताते हैं आपको कुछ टिप्स, जिनके साथ आपको वोडाफोन की 4G सिम लेने में आसानी होगी।

#1

#1

वोडाफोन की 4G सिम प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको वोडाफोन के नजदीकी स्टोर में जाकर अपने लिए इस सिम का आर्डर देना होगा। इससे आपको सिम बिना किसी मुश्किल के मिल जाएगी।

#2

#2

वोडाफोन के 4G नेटवर्क का लाभ लेने के लिए आपके फोन में 4G सपोर्ट होना चाहिए। आपके पहचान के प्रूफ की जांच करने के बाद ग्राहक सेवा अधिकारी द्वारा आपको सिम उपलब्ध करा दी जाएगी।

#3

#3

सिम कार्ड को एक्टिवेट करने के लिए अपने मौजूदा वोडाफोन के एक एसएमएस भेजना होगा। इसके लिए मैसेज बॉक्स में जाकर SIMEX<4G सिम कार्ड का डिजिट नंबर> को 55199 पर भेजना होगा।

#4

#4

इसके बाद आपको उस नंबर से एसएमएस मिलेगा जिसमें नए सिम नंबर के कुछ डिजिट भी होंगे।

#5

#5

इसके बाद आपको अपने नए सिम के आखिरी 6 नंबर को 55199 पर भेजना होगा। ध्यान रखें कि ये आपको पहली प्रतिक्रिया वाले एसएमएस के दो घंटे के अन्दर भेजना होगा।

#6

#6

इसके बाद आपको वोडाफोन की तरफ से बधाई सन्देश प्राप्त होगा। इस एसएमएस के मिलने के कुछ देर बाद 4G सिम एक्टिवेट हो जाएगा। इसके बाद पुरानी सिम को हटाकर नयी सिम का इस्तेमाल करें और वोडाफोन की 4G सेवा का लाभ लें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X