अपने iPhone पर फोटो और वीडियो को कैसे करें हाईड
कई बार आप कुछ इतनी खूबसूरत फोटो लेते हैं कि उन्हें आप सबको दिखाना पसंद करते हैं लेकिन कई बार आपके पास कुछ ऐसी फोटो भी होती हैं जिन्हे आप सबकी नज़रों से बचा कर रखना चाहते हैं। फ़ोन में फोटो और वीडियो को दूसरों की नजरों से बचाने के लिए हम उन्हें एक फोल्डर में सेव करते हैं और उस फोल्डर को गैलेरी में सेव करके 'एप लॉक’ एप्लीकेशन से पासवर्ड लगा देते हैं।

यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड फ़ोन में होता है। लेकिन अब आप एप्पल यानि iOS devices में भी कर सकते हैं। एप्पल ने एक नया फीचर बनाया है जिससे आप अपने प्राइवेट फोटो और वीडियो को सबकी नज़रों से बचा कर रख सकते हैं। तो अगली बार अगर आपके फ़ोन में कोई फोटो देखता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब आपकी प्राइवेट फोटो कोई नहीं देख सकता है। तो आइये जानते हैं उस फीचर के बारे में।

अपने फ़ोन में शेयर फ़ोटो ऐप खोलें, अब इसमें आपको जिन भी फोटो या वीडियो को हाईड करना उन्हें सेलेक्ट करें, और उसे प्रीव्यू में खोले। अब शीट आइकन पर क्लिक करें। इसमें आप एक से ज्यादा फोटो या वीडियो सेलेक्ट कर सकते हैं। जिसके लिए आपको बस राइट और लेफ्ट स्वाइप करना होगा। यही नहीं आप एल्बम व्यू पर जा कर "Select" पर क्लिक करके उन सारी फ़ोटो और वीडियो हाईड करने के लिए सेलेक्ट करके शेयर शीट आइकन पर क्लिक कर सकते हैं।
हिडिंग कंटेंट
एक बार आपके सभी फ़ोटो और वीडियो को सेलेक्ट कर के शेयर शीट मेनू में ले आये, जिन्हें आप हाईड करना चाहते हैं। यही आपको "Hide" बटन का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको नीचे दिए गए ऑप्शन को सेलेक्ट करना।
A) "Hide Photo" (या "Hide # Photos" एक से ज्यादा फोटो के लिए )
B) "Hide Video" (या "Hide # Videos" एक से ज्यादा वीडियो के लिए)
C)"Hide # Items" (फ़ोटो और वीडियो दोनों के लिए)
यही नहीं आप फोटो या वीडियो को उसी वक़्त हाईड कर सकते हैं जिस वक़्त आपने उसे लिया है। यह आप कैमरा ऐप की मदद से कर सकते हैं। इसके लिए आप कैमरा ऐप में "फोटो" शॉर्टकट पर क्लिक करें। ऐप खुलते ही आप को वह सारी फोटो दिख जाएंगी जो आपने उस वक़्त ली हैं। और अगर आपको अपनी सारी फोटो को देखना है तो आपको शेयर शीट को खोलना पड़ेगा। जिसके लिए आपको अपना iPhone अनलॉक करना होगा।
हिडन कंटेंट को ढूंढना
आपने जो भी कंटेंट को हाईड किया है वह अब आपको फोटो ऐप में अब नहीं मिलेगा, क्यों कि अब यह "Albums" टैब के हिडन फोल्डर में होंगे। यही नहीं थर्ड पार्टी ऐप के द्वारा ली गयी फोटो भी "Hidden" एल्बम में होंगी। वह सारी फोटो मोमेंट्स, इयर्स, या कलेक्शन में भी नहीं होगी। और अगर अपने अगर iCloud फोटो लाइब्रेरी एनेबल कर रखा है तो जो भी डिवाइस आप आपने iPhone से कनेक्ट करेंगे। उसमें भी आप की सारी फोटो हाईड रहेंगी जो भी आपके Apple ID से कनेक्ट होगा।
कंटेंट को unhide कैसे करें
आप सबसे पहले हिडन फोल्डर में जाएंगे जहाँ आपने अपनी फोटो और वीडियो को हाईड कर रखा है। आपको बस उसी का उल्टा करना। उन सारी फोटो को सेलेक्ट करना है और एक्टिविटीज रो में "Unhide" पर क्लिक करना है। इस तरह आपकी फोटो Unhide हो जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications







