Home
How to

अपने एंड्रायड फोन के जीपीएस की स्पीड बढाएं, फ़ॉलो करें ये स्टेप्स

By Agrahi

स्मार्टफोन आज केवल कम्युनिकेशन का ही जरिया नहीं रह गया है। आप अपने छोटे से स्मार्टफोन पर आज कई बड़े काम निपटा सकते हैं। यहाँ तक कि अपनी बैंकिंग भी आप फोन से कर सकते हैं, इसके लिए आपको बैंक तक जाने कि कोई जरुरत नहीं है। यह छोटा सा डिवाइस आज सबसे जरुरी चीज बन गया है, इसके बिना घर बाहर निकलना भी मुश्किल लगता है।

यहां तक कि इसके जीपीएस यानी आपका ग्‍लोबल पोजीशनिंग सिस्‍टम द्वारा आप पूरे दुनियाभर में कहीं भी अपनी स्थिति यानि लोकेशन को जांच सकते हैं। चूंकि जीपीएस सिस्टम सीधे सेटेलाइट से कनेक्‍ट होकर आपका मार्गदर्शन करता है।

अक्सर देखा गया है कि अधिकांश यूजर्स एंड्रायड मोबाइल में जीपीएस सिस्टम के स्‍लो होने की शिकायत करते हैं। आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आपके स्मार्टफोन का जीपीएस सिस्टम फास्‍ट हो जाएगा।

ऐप डाउनलोड करें

ऐप डाउनलोड करें

अपने मोबाइल में सबसे पहले GPS Status & Toolbo application ऐप डाउनलोड करके इंस्‍टॉल कर लें।

ऑटो डाउनलोड

ऑटो डाउनलोड

जीपीएस डाटा ऐप डाउनलोड करते समय इंटरनेट की स्‍पीड अच्छी होनी चाहिए। इसके लिए आप सारा डाटा रीसेट कर सकते हैं। ऐप में ऑटो डाउनलोड जीपीएस डाटा सेलेक्ट करें। अगर आप चाहें तो ऐप में पुराना डाॅटा री-डाउनलोड कर सकते हैं।

टाइम बढ़ा सकते हैं

टाइम बढ़ा सकते हैं

ऐसे करके आप ऐप में एक घंटे से तीन दिन का ऑप्शन टाइम बढ़ा सकते हैं, ऐप से पुराना डाटा हटा सकते हैं व उसे रीसेट कर सकते हैं।

जीपीएस का फीचर ऑन कर दें

जीपीएस का फीचर ऑन कर दें

ऐप के इंस्‍टॉल हो जाने के बाद अपने मोबाइल की सेटिंग में जाकर जीपीएस का फीचर ऑन कर दें। अब अपने मोबाइल के Menu>Settings>GPS &Sensors ऑप्‍शन में जाकर ।Auto download AGPS को टेप करके ऑन कर लें।

जीपीएस स्पीड

जीपीएस स्पीड

Auto download GPS फीचर ऑन होते ही इंस्‍टॉल ऐप में स्वयं ऑटोमेटिक आवश्यक डाॅटा जैसे कि लोकेशन, एरिया मैप आदि डाउनलोड हो जाएगा। इसके साथ अन्य जरूरी जानकारियां भी स्मार्टफोन में सेव हो जाएगी। फिर जब भी आप जीपीएस इस्तेमाल करेंगे तो इन्‍हें खुलने में समय नहीं लगेगा। चूंकि ये पहले से ही आपके फोन में सेव होगी। अगर आप इन पांच टिप्स को अपनाते हैं तो निश्चित ही अपने मोबाइल की जीपीएस स्पीड को बढ़ा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to connect PC internet to your android mobile in hindi. 6 very simple steps to follow.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X