फोन की लो बैटरी को ऐसे बढ़ाएं, ये हैं नए और बेस्ट तरीके
एंड्रायड फोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने का यह तरीका नहीं जानते होंगे आप।
दुनियाभर में करीब 60-70 % लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। जिनमें से अधिकतर एंड्रायड यूज़र्स हैं। एंड्रायड यूज़र्स सबसे अधिक दिक्कत फोन की बैटरी से होती है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि ज्यादातर एंड्रायड स्मार्टफोन अन्य की अपेक्षा अधिक बैटरी खर्च करते हैं।

एक एंड्रायड फोन ई बैटरी अधिक से अधिक इस्तेमाल करने पर 6-7 घंटे ही चल पाती है। इसी समस्या के चलते कई यूज़र्स बैटरी बूस्टर एप्स लेकर घूमते हैं। हालाँकि कई बार इन बूस्टर्स से भी कुछ नहीं होता है।
आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ शानदार तरीके बताने जा रहे हैं जो आपके फोन की बैटरी को बूस्ट करने में बेहद मददगार होंगे। सबसे पहले रखें इन बातों का ध्यान-
अगर आपके फोन में बैटरी पॉवर कम है तो भूल कर भी ब्लूटूथ या फिर वाईफाई का प्रयोग न करें। क्योंकि वाईफाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर काफी बैटरी बैकप लेते हैं फिर चाहे आप इन्हें प्रयोग करें या न करें। साथ में 3जी की जगह 2जी का प्रयोग करें क्योंकि 3जी फास्ट कनेक्टीविटी की वजह ज्यादा बैटरी बैकप लेता है।
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में कौन सी पॉवर सेटिंग सलेक्ट है उसे जांच लें इसके लिए फोन में दिए (Settings » About phone » Battery use) गए सेटिंग ऑप्शन में जाकर एबाउट फोन पर क्लिक करें और बैटरी यूज ऑप्शन चूनें यहां पर आपको पता चल जाएगा कि कहा पर आपकी सबसे जयादा बैटरी कंज्यूम हो रही है।
अगर आपको लगता है कि आपके फोन को ज्यादा पॉवर की जरूरत पड़ती है या फिर ट्रैवलिंग करते समय अक्सर फोन का बैटरी बैकप खत्म हो जाता है। तो इसके लिए अपने बैगपैक में एक पॉवर सोर्स लेकर चलना बेहद जरूरी है। जैसे पॉवर इंवर्टर, पॉवर इनवर्टर की मदद से आप अपनी कार की बैटरी से अपना फोन चार्ज कर सकते हैं जैसे हमारे घर में लगा इनर्वटर बैटरी की डीसी पॉवर को एसी पॉवर में कनर्वट कर देता है वैसे ही पॉकेट पॉवर इनवर्टर कार की बैटरी पॉवर को ऐसी पॉवर में कनर्वट कर मोबाइल के अलावा दूसरी चीजें भी चार्ज कर सकता है।
#1
फ़ोन की बैटरी को बढ़ाने के लिए आपको सबसे फोन एंड्रायड फोन की सेटिंग्स में जाना होगा। सेटिंग्स में जाकर स्क्रोल करें और सबसे नीचे देखें ‘अबाउट फोन' होगा उस पर क्लिक करें।
#2
अबाउट फोन में जाकर आपको एक आप्शन मिलेगा बिल्ड नंबर, इस आप्शन पर आपको 7-10 बार टैप करना है। इसके बाद आपको दिखाई देगा कि डेवलपर आप्शन एक्टिवेट हो गया है।
#3
अब आपको वापस सेटिंग्स में जाना है आप देखेंगे कि डेवलपर आप्शन एड हो गया है। आप इस नए आप्शन डेवलपर क्लिक करें।
#4
यहाँ आपको विंडोज एनीमेशन स्केल, ट्रांजीशन एनीमेशन स्केल और एनीमेशन ड्यूरेशन स्केल आप्शन दिखेंगे। इनका नंबर पहले से ही 1.0 सेट होगा, इनको आप या तो 0.5 पर सेट कर दें या फिर सभी को ऑफ कर दें।


Click it and Unblock the Notifications