Home
How to

इस ट्रिक से जानें अपने Facebook फ्रेंड्स की लाइव लोकेशन

By Neha

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अपने यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। फेसबुक की शुरुआत एक चैटिंग प्लेटफॉर्म के रूप में हुई थी, लेकिन अब ये न सिर्फ चैटिंग बल्कि प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म भी बन चुका है। इसकी एक वजह ये भी है कि फेसबुक पर कई फीचर्स शामिल हुए हैं, जो इसे बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अलग बनाते हैं।

अगर आप फेसबुक यूजर हैं, तो आपको इनमें से कई फीचर्स की जानकारी होगी। फीचर्स के अलावा फेसबुक यूजर्स को ट्रिक्स जानना भी काफी जरूरी हैं। इन ट्रिक्स से आप वो जान सकते हैं, जो फेसबुक फीचर में मौजूद नहीं है।

ऐसी ही एक ट्रिक है , जिसमें आप किसी भी यूजर की लोकेशन जान सकते हैं। फेसबुक अकाउंट में कई सारे दोस्त जुड़े होंगे। हो सकता है इनमें से कई लोगों ने फेक लोकेशन डाल रखी हो, लेकिन आपको वो पता भी नहीं होगा। आज हम आपको एक ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप फेसबुक पर अपने फ्रेंड्स की लाइव लोकेशन जान सकते हैं।

इस ट्रिक से जानें अपने Facebook फ्रेंड्स की लाइव लोकेशन

किसी यूजर की लोकेशन जानने के लिए उस दोस्त से सिर्फ चैट करनी होगी। चैटिंग के दौरान आप सिर्फ 5 स्टेप्स में उस यूजर की लोकेशन जान सकते हैं।

स्टेप 1-

स्टेप 1-

जिस दोस्त की लोकेशन आप जानना चाहते हैं, सबसे पहले उसका आईपी एड्रेस जानने के लिए फेसबुक चैट ऑन कर उस फ्रेंड को चैटिंग के लिए इनवाइट करें। ध्यान रखें कि कंप्यूटर पर चैट करते वक्त आपके कंप्यूटर पर सिर्फ फेसबुक ओपन हो और सभी दूसरे एप बंद होने चाहिए।

स्टेप 2-

स्टेप 2-

चैट करते करते ही कीबोर्ड में WIN + R को प्रेस करें। चैट जारी रखें और इसी दौरान सर्च में जाकर CMD टाइप करें और एंटर मार दें। आपके सामने काले रंग की एक विंडो खुल जाएगी।

स्टेप 3-

स्टेप 3-

इस विंडों में कमांड प्रोम्प्ट में NETSTAT-an टाइप करके एंटर करें। अब आपको स्क्रीन पर फेसबुक चैट कर रहे दोस्त का IP एड्रेस दिखने लगेगा। इसे कॉपी कर लें।

स्टेप 4-

स्टेप 4-

अब www.ipadress.com/ip_tracer/ बेवसाइट पर जाकर उस IP एड्रेस को डाल दें।

स्टेप 5-

स्टेप 5-

अब आपके सामने उस दोस्त की लोकेशन आ जाएगी और आप जान सकते हैं कि वो उस समय कहां है।

 
Best Mobiles in India

English summary
You can know Someone's Location on Facebook with this trick.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X