Home
How to

अपनी आवाज से स्मार्टफोन लॉक/अनलॉक कैसे करें

By Gizbot Bureau

एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन में हम लोग वाइस अनलॉक फीचर का कम ही इस्‍तेमाल कर सकते हैं। एंड्रॉयड के लेटेस्‍ट वर्जन में अब गूगल असिस्‍टेंस जैसा उपयोगी फीचर आ गया है। इसकी मदद से हम वॉइस आधारित गूगल सर्च, रिकॉर्ड मैंटेन या फिर कॉलिंग आदि कर सकते हैं। लेकिन ये बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इसकी मदद से फोन को लॉक या अनलॉक भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको फिंगरप्रिंट, सिक्‍योरिटी कोड या पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं है आप ओके गूगल बोलकर ही फोन अनलॉक कर लेंगे।

अपनी आवाज से स्मार्टफोन लॉक/अनलॉक कैसे करें

अभी तक हम लोग गूगल अस्सिटेंट पर सिर्फ सर्च के लिए ही प्रयोग करते हैं, मगर आज हम आपको बताएंगे कि इससे कैसे आप फोन को लॉक व अनलॉक करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया काफी आसान और सुविधाजनक भी है।

ऐसे करें इस्‍तेमाल

सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन के सैटिंग्स में जाएं और वहां लॉक स्क्रीन एंड सिक्योरिटी ऑप्शन को चुनें। यहां आपको स्मार्ट लॉक का एक ऑप्शन नजर आएगा, जिसपर टैप करें। इसके अंदर एक वॉयस मैच का ऑप्शन दिया गया है, जिसपर आपको क्लिक करना होगा और वहां आपको अनलॉक विद वॉयस मैच नजर आएगा। आपको यहां पर एक्सेस विथ वॉय मैच पर क्लिक करना होगा।

इन्हें ऑन करने पर ही आपको Get Started नजर आएगा जिसके तहत आपको दो बार Ok Google और दो बार Hey Google बोलना होगा और आपकी वॉयस इसके लिए सैट हो जाएगी। जिसके बाद आपको रि-ट्रेन वॉयस मॉडल और डिलीट वॉयस मॉडल के दो ऑप्शन नजर आएंगे जिसमें कि री-ट्रेन के माध्यम से आप अपनी वॉयस को लॉक के लिए और भी मजबूत बना सकते हैं कि वो आपकी वॉयस से ही खुले। वहीं अगर आप चाहें तो डिलीट वॉयस मॉडल से आवाज को डिलीट करके दोबारा भी सैट कर सकते हैं।

बैकग्राउंड में कैसे Play करें यू ट्यूब वीडियो ? - HINDI GIZBOT
 
Best Mobiles in India

English summary
You can Lock/Unlock an Android Phone With Your Voice Using Google Assistant.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X