ऑफिस में फेसबुक से लॉगआउट करना भूल गए? तो सबसे पहले करें ये काम
भूक गए हैं तो दूसरे कंप्यूटर, फोन या लैपटॉप में फेसबुक से कैसे करें लॉगआउट।
फेसबुक हमारी लाइफ में एक महत्वपूर्ण रोल निभाता है। ऐसा नहीं कि यह जरुरी है, लेकिन आज के समय में ऐसे कई लोग हैं जिनके लिए फेसबुक जरुरी हो गया है। फेसबुक के जरिए कई लोग आपस में जुड़े रहते हैं। अपनी बात को लाखों, करोड़ों लोगों तक पहुँचाने का एक बड़ा माध्यम है फेसबुक।

खैर हम यहां फेसबुक की विशेषताएं नहीं बल्कि इससे जुड़ी एक जरुरी बात करने आए हैं। फेसबुक पर जो यूज़र्स हैं उनमें से कई बिना फेसबुक ओपन किए मुश्किल से ही रह पाते हैं। घर हो या ऑफिस फेसबुक ओपन करने का बहाना चाहिए होता है।

फेसबुक पर यूज़र्स अपनी फोटो आदि शेयर करते हैं और कई यूज़र्स के लिए यह पर्सनल काम भी आता है। अब पर्सनल से हमारा मतलब है निजी जिंदगी में फेसबुक का रोल। आपने फेसबुक पर कई जोड़ों के मिलने की खबरें और कहानियां तो सुनी ही होंगी। अब जरा सोचिए आपके कई जरुरी और पर्सनल लाइफ के सीक्रेट रखने वाले इस फेसबुक को आप किसी और के कंप्यूटर से लॉगआउट करना भूल जाएं तो?
यदि कभी आपके साथ ऐसा हो जाए तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
लॉग इन करें
इसके लिए सबसे पहले अपने कंप्यूटर, फोन या टेबलेट, जो भी आपके पास है, उससे अपने फेसबुक अकाउंट में लॉग इन करें।
सेटिंग्स
इसके बाद सिक्योरिटी और लॉग इन सेटिंग्स में जाएं। यह आपके पेज पर दाएं और ऑप्शन में होगा। सेटिंग्स पर जाने के बाद आपको बाँए और सिक्योरिटी और लॉग इन में क्लिक करना है।
Where you're logged in
यहां पर आपको Where you're logged in का ऑप्शन सेलेक्ट कर उस पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने जो पेज आएगा उसमें आपके सभी लॉग इन आ जाएंगे।
एंड एक्टिविटी
आपको देखना है कि आप कहां से लॉगआउट करना चाहते हैं। जैसे ही आप उनके सामने दिए ऑप्शन एंड एक्टिविटी पर क्लिक करेंगे आपका फेसबुक उस सिस्टम से लॉगआउट हो जाएगा।
बदल लें पासवर्ड
इसके अलावा आप अपने फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड भी बदल सकते हैं। ऐसा करने से पर फेसबुक आपसे अन्य डिवाइस पर लॉगऑफ करने की अनुमति मांगेगा और आप उन सभी डिवाइस से भी लोग आउट कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








