बिना सिम के ऐसे कर सकते हैं मोबाइल फोन कॉल!
हम आपसे कहे कि अब आपको काॅल करने के लिए सिम की जरूरत नहीं होगी, तो शायद आपको विश्वास न हो। किंतु यह संभव हो गया है। स्मार्टफोन ऐप ‘‘टेक्स्ट मी'' से अब आप ऐसा कर पाएंगे। इसके लिए बस आपको यह ऐप डाउनलोड करना है। उसके बाद आप किसी को भी अपना असली नंबर बताएं बिना कॉल अथवा मैसेज कर सकते हैं।

इसकी सबसे बड़ी विशेषता है कि आप टेक्सट मी अकाउंट से अनेक फोन नंबरों को रख सकते हैं व उन्हें डिलीट भी कर सकते हैं। यह ऐप यूजर द्वारा उपयोग किए जाने वाले नंबर को उसके नाम से कॉल रिसीव करने वाले के फोन पर दिखाता है, जोकि यूरोप अथवा अमरीका के कोड के साथ होता।

आपको बताते चले कि यह ऐप उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जोकि अपना फोन नंबर दिए बिना ही किसी से बात करना चाहते हैं। साथ ही कई बार ऐसा भी होता है कि आप घर पर छुट्टी पर हैं और आफिस के लोग आपको परेशान कर रहे हैं और आप चाहते हैं कि उस नंबर की जगह एक नया नंबर ले लिया जाए तो यह ऐप बहुत काम आएगा। यानि इस ऐप से आपको अब दूसरी सिम लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications








