Home
How to

एक से ज्यादा आईडी का यूज़ करने के लिए एप्स की कॉपी बनाने का तरीका

By Nikita Rawat

एप्स हमारी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। जब ऐप्स चलन में आए थे तो खासतौर पर उनका इस्तेमाल कॉल व मेसेज के लिए किया जाता था, लेकिन अब यह ऐप्स हमारे स्मार्टफोन को बढिया काम करने में मदद करते हैं। आपको अपने स्मार्टफोन में ऐप्स की कॉपी बनाने का ऑपशन नहीं मिलता है, लेकिन जब कुछ ऐप्स की बात आती है तो आप कुछ ऐप्स में एक से ज्यादा खातों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप प्ले स्टोर से Parallel Space ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन ऐप के जरिए आप एक ऐप की कॉपी भी बना सकते हैं, जो आपके लिए उपलब्ध है। इसके बाद आप इन ऐप पर साइन इन कर सकते हैं, लेकिन आप कुछ ऐप्स की कॉपी नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए बिंदुओ का ध्यान में रखना है।

एक से ज्यादा आईडी का यूज़ करने के लिए एप्स की कॉपी बनाने का तरीका

सोशल ऐप्स

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म में कई व्यवसायों, वेबसाइट के लिए Snapchat और Instagram जैसे ऐप्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके चलते अन्य ब्रांड खातों के लिए एक निजी खाते को इस्तेमाल करने की भी जरूरत होती है। अब Instagram में आप एक खाते के साथ कई खातों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गेम्स

ऑनलाइन गेमर्स काफी चलन में है, खासतौर पर जो लोग Clash of Clans जैसे गेम खेलते हैं, इस तरह के ऐप को काफी लंबे समय तक देख रहे हैं।

कई खातों के बजाए कई ऐप्स

ऐसे कई ऐप्स है जहां आपको कई खातों को खोलने का विकल्प मिलता है, अगर आपके पास पहले से ही अलग-अलग खाते हैं तो आप अपने लिए चीजों को आसान बनाने के लिए ऐप की दो अलग-अलग कॉपी बनाने का विकल्प चुन सकते हैं।

Parallel Spaces

Parallel Space को डाउनलोड करने के लिए आपको होम स्क्रीन पर 3 बटन मिलते है।

a) Invisible Installation b) Control Center c)+ symbol

a) Invisible Installation

इस सुविधा का इस्तेमाल करने से आप ऐप्स इंस्टॉल कर सकते हैं ताकि वे आपकी होम स्क्रीन पर Parallel Spaces shortcut में दिखाई न दें। Parallel Spaces एक Android वातावरण चला रहा है जो लॉगिन और ऐप्स को बाकी डिवाइस से अलग रखता है।

b) Control Center

यह विकल्प आपको settings, task manager और FAQ तक पहुंचाता है।

1) Create shortcut

2) Swipe to Parallel Space

3) Auto create shortcut for apps

c) + Symbol

इन सभी बिंदुओं का इस्तेमाल किया जा सकता है, यह वह फ़ंक्शन है जो आपको ऐप्स क्लोन करने की अनुमति देता है। स्क्रॉल करने के साथ आप दिए गए ऐप्स और बताए गए ऐप्स पर डायरेक्ट जा सकते हैं। इन ऐप्स पर क्लिक करते ही आप प्ले स्टोर पर चले जाएंगे, जहां से ऐप्स को डाउनलोड किया जा सकेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apps have become the most important part of our lives. You do not get the option to copy the app to your smartphone. You can use the Parallel Space app from the Play Store. Through these apps, you can also create a copy of an app that is available to you. But you can not copy some apps.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X