इस ट्रिक से अपना नंबर प्रायवेट कर किसी को भी करें कॉल !
अगर आप अपना नंबर दिखाए बिना कॉल करना चाहते हैं, तो फोन की सैटिंग के जरिए आप ऐसा कर सकते हैं।
हमारे पास कई बार ऐसे कॉल्स आते हैं, जिनपर प्रायवेट नंबर लिखा होता है और कई कोशिशों के बाद भी नंबर पता नहीं चल पाता है। दरअसल ये प्रायवेट नंबर होते हैं, जिन्हें इसी वजह से प्रायवेट किया जाता है। सिर्फ एक छोटी सी ट्रिक के जरिए आप भी अपना नंबर प्रायवेट कर सकते हैं।

इस ट्रिक के बाद आप किसी को भी कॉल करेंगे तो आपका नंबर नजर नहीं आएगा और उसकी जगह प्रायवेट लिखा होगा। आपका फोन नंबर पूरी तरह से हाइड हो चुका होगा। इसके लिए आपको अपने फोन नंबर की कॉलर आईडी को ब्लॉक करना होगा। इससे आपकी कॉलर आईडी दूसरे व्यक्ति को प्राइवेट नंबर में दिखाई देगी।
बता दें कि ज्यादातर देशों में ऐसे कोड होते हैं, जिन्हें आप किसी को कॉल करते समय उसके नंबर के आगे लगाकर अपने नंबर को ओरिजनल आईडी के रूप में दिखने से ब्लॉक कर सकते हैं। यह कोड आपके देश और मोबाइल नंबर सर्विस प्रोवाइडर पर भी निर्भर करता है।
अपने नंबर की कॉलर आईडी ब्लॉक करने के लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं और वहां दिए गए कॉल सेटिंग में नीचे दिए गए एडिशनल सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें। वहां आप कॉलर आईडी पर टैब कर दिए गए नो के ऑप्शन को सिलेक्ट करें। जिसके बाद आपके फोन नंबर की कॉलर आईडी सबको प्राइवेट नंबर के रूप में दिखाई देगी। इसके अलावा आप मोबाइल नंबर सर्विस प्रोवाइडर से भी ये सर्विस ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








