Home
How to

ब्‍लूटूथ हेडसेट से अपना फोन कैसे करें पेयर ?

By Rahul

ब्‍लूटूथ हेडसेट उन लोगों के लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं, जो लोग दिन भर फोन में ही बतियाते रहते हैं यानी अगर आपके बॉस, दोस्‍त, परिवार वाले दिन भर आपको फोन करते रहते हैं तो ब्‍लूटूथ हेडसेट प्रयोग करना आपके लिए सबसे उपयोगी होगा। ब्‍लूटूथ हेडसेट को फोन से कनेक्‍ट करने के लिए आपको ज्‍यादा कुछ खास नहीं करना होगा बस फोन में कुछ ब्‍लूटूथ सेटिंग बदलनी होंगी। आईए जानते हैं फोन से ब्‍लूटूथ हेडसेट कनेक्‍ट करने का तरीका।

ब्‍लूटूथ हेडसेट से अपना फोन कैसे करें पेयर ?

1- सबसे पहले अपने फोन और ब्‍लूटूथ हेडसेट को चार्ज कर लें।

ब्‍लूटूथ हेडसेट से अपना फोन कैसे करें पेयर ?

2- इसके बाद अपने ब्‍लूटूथ हेडसेट को पेयर मोड पर लगा दें, ज्‍यादातर हेडसेट में स्‍विच ऑन करने पर पेयरिंग मोड ऑन हो जाता है। पेयरिंग होने के दौरान हेडसेट की लाइट ब्‍लिंक होना शुरु हो जाएगी। लाइट ब्‍लिक होने के बाद अपने फोन का ब्‍लूटूथ ऑनकरके हेडसेट के पास रख दें।

ब्‍लूटूथ हेडसेट से अपना फोन कैसे करें पेयर ?

3- फोन की ब्‍लूटूथ सेटिंग में जाने के बाद आपके सामने हेडसेट का नाम आएगा जिसे सलेक्‍ट कर लें।

ब्‍लूटूथ हेडसेट से अपना फोन कैसे करें पेयर ?

4- हेडसेट का नाम सलेक्‍ट करने के बाद आपके फोन में पिन कोर्ड का ऑप्‍शन आएगा। 99 प्रतिशत हेडफोन का डिफॉल्‍ट पिन कोड 0000 होता है।

ब्‍लूटूथ हेडसेट से अपना फोन कैसे करें पेयर ?

5- अब मैसेज के आने का इंतजार करें, थोड़ी देर बाद आपके फोन में ब्‍लूटूथ हेडसेट कनेक्‍ट होने का मैसेज आएगा। जैसे "Hands Free Connection Established"

ब्‍लूटूथ हेडसेट से अपना फोन कैसे करें पेयर ?

6- अब आपका हेडसेट फोन से कनेक्‍ट हो चुका है यानी फोन में जो भी कॉल आती है उसे आप अपने हैंडफ्री से अटैंड कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Pairing your new Bluetooth Headset with your Cell Phone is easy, if you can follow these simple steps.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X