एंड्रायड फोन में लिरिक्स के साथ कैसे प्ले करें म्यूजिक?
एंड्रायड फोन में अब म्यूजिक और लिरिक्स चलेंगे एक साथ
म्यूजिक ऐसी चीज है जिसके बिना हमारी दुनिया अधूरी और बेजान सी लगती है। कहते हैं म्यूजिक लाइफ में जान डाल देते हैं। आप अपने हर इमोशन को म्यूजिक के जरिए व्यक्त कर सकते हैं। म्यूजिक एक भाषा है जो किसी के भी दिल को छू सकती है।

म्यूजिक के शौक़ीन लोग हर अच्छे म्यूजिक और गाने से हमेशा ही अपडेट रहना चाहते हैं। जब हम नए गीत सुनते हैं तो उन्हें समझने और पकड़ने में थोड़ा समय लग सकता है। हां यदि लिरिक्स भी साथ में हों तो क्या कहने! लेकिन एंड्रायड फोन में मौजूद म्यूजिक प्लेयर से ऐसा संभव नहीं है।
एंड्रायड स्मार्टफोन में मौजूद डिफ़ॉल्ट म्यूजिक प्लेयर यूज़र्स को म्यूजिक और लिरिक्स एक साथ प्ले करने की सुविधा नहीं देता है। हालाँकि आप ऐसा कर सकते हैं, एक अन्य म्यूजिक प्लेयर के जरिए जो आपके लिए म्यूजिक के साथ ही लिरिक्स भी डिस्प्ले करेगा।
1:
इसके लिए आपको अपने एंड्रायड स्मार्टफोन में एक शानदार एंड्रायड एप म्यूजिक्समैच लिरिक्स एंड म्यूजिक डाउनलोड करनी होगी। इसे डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
2:
इस एप को फोन में इंस्टॉल करने के बाद आपसे लिरिक्स के फीचर को इनेबल करने के लिए कहा जाएगा। आप इनेबल नाउ पर टैप करें।
3:
अब आपसे नोतिफीकेशन एक्सेस की अनुमति मांगी जाएगी। आपको परमिट म्यूजिक्समैच एप को लिस्ट में से चुनना है।
4:
इसके बाद आपको अपनी म्यूजिक लाइब्रेरी एक्सेस करने की अनुमति देनी होगी। आप इसकी अनुमति दें, आपको एप में म्यूजिक ट्रैक लिस्ट देखने को मिलेगी।
5:
अब आप म्यूजिक और लिरिक्स दोनों का साथ में मजा ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








